Himachal Election 2022- दो घंटे में हो चुकी है 9 फीसदी वोटिंग, हिमाचल प्रदेश में मतदान ने पकड़ी रफ्तार

मतदान ने रफ़्तार पकड़ लिया है कुछ देर पीला तक 9 फ़ीसदी मतदान हो चूका था। मतदाताओं में वोटिंग के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोग कतारों में खड़े हैं। राज्य में 7,881 पोलिंग बूथों पर मतदाता वोटिंग कर रहे हैं। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग की जाएगी।

Nov 12, 2022 - 10:43
0 35
Himachal Election 2022- दो घंटे में हो चुकी है 9 फीसदी वोटिंग, हिमाचल प्रदेश में मतदान ने पकड़ी रफ्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। सुबह नौ बजे तक 4.5 फीसदी मतदान हुआ है। और अब मतदान ने रफ़्तार पकड़ लिया है कुछ देर पीला तक 9 फ़ीसदी मतदान हो चूका था। मतदाताओं में वोटिंग के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोग कतारों में खड़े हैं। राज्य में 7,881 पोलिंग बूथों पर मतदाता वोटिंग कर रहे हैं। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग की जाएगी। 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उनकी पत्नी साधना ठाकुर और बेटियां चंद्रिका ठाकुर व प्रियंका ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में वोट डालने से पहले मंडी में प्रार्थना के लिए मंदिर पहुंचे। 

चंबा जिले के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत बोदेड़ी के गांव कुलाला की 36 वर्षीय लालदेई दो किलोमीटर पैदल चलकर बोदेड़ी पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचीं। लालदेई 35 फीसदी दिव्यांग है। दो साल पहले बीमारी के कारण डॉक्टरों को उनकी टांग काटनी पड़ी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, 'प्रिय हिमाचल वासियों, आप सब अपने व अपने प्रदेश के हालातों को भलीभांति समझते हैं। अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं व हालातों को बदलने व हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जय हिंद. जय हिमाचल.'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और गोवा में हमारी सरकार दोबारा बनी है। इस बार हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी ऐसा होने जा रहा है। भाजपा सरकार में सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User