Google के सीईओ सुंदर पिचाई पद्म भूषण से सम्मानित, बोले- जहां जाता हूं भारत मेरे साथ होता है

भारत के राजदूत, तरनजीत सिंह संधू ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मूल के गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया है।

Dec 03, 2022 - 10:51
0 68
Google के सीईओ सुंदर पिचाई पद्म भूषण से सम्मानित, बोले- जहां जाता हूं भारत मेरे साथ होता है

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को व्यापार और उद्योग श्रेणी में 2022 के लिए भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। अमेरिका में भारत के राजदूत, तरनजीत सिंह संधू ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मूल के गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया है।

सुंदर पिचाई ने कहा, "भारत मेरा एक हिस्सा है और मैं जहां भी जाता हूं, इसे अपने साथ ले जाता हूं." मदुरै में जन्मे सुंदर पिचाई को इस वर्ष की शुरुआत में 17 पुरस्कार विजेताओं में से एक नामित किया गया था।  उन्हें शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को में अपने करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार दिया गया। 

इस मौके पर अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि उन्हें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण से नवाज कर खुशी हुई है। मदुरै से माउंटेन व्यू तक की उनकी प्रेरणादायक यात्रा, भारत-अमेरिका आर्थिक और तकनीकी को मजबूत करती है। सुंदर पिचाई ने कहा, ''मैं पद्म भूषण लेने के लिए मेरी मेजबानी करने के लिए राजदूत संधू और महावाणिज्य दूत प्रसाद को धन्यवाद देना चाहता हूं।''

सुंदर पिचाई ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपने ब्लॉग में लिखा, ''इस अपार सम्मान के लिए मैं भारत सरकार और भारत की जनता का हृदय से आभारी हूं। मुझे आकार देने वाले देश भारत द्वारा इस तरह से सम्मानित किया जाना अविश्वसनीय रूप से मेरे जीवन को सार्थक बनाता है। मैं सौभाग्यशाली था कि मैं एक ऐसे परिवार में माता-पिता के साथ पला-बढ़ा, जिसने ज्ञान को संजोया रखना सिखाया। जिन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत त्याग किया कि मुझे अपनी रुचियों का पता लगाने के सही अवसर मिले।''

सुंदर पिचाई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया को लेकर उनका नजरिया निश्चित रूप से उस प्रगति के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है और मुझे गर्व है कि Google ने दो परिवर्तनकारी दशकों में सरकारों, व्यवसायों और समुदायों के साथ साझेदारी करते हुए भारत में निवेश करना जारी रखा है। हमारे दरवाजे पर आने वाली हर नई तकनीक ने हमारे जीवन को बेहतर बनाया है और उस अनुभव ने मुझे Google के रास्ते पर और दुनियाभर में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाली तकनीक बनाने में मदद करने का मौका दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User