अच्छी खबर- LPG सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया, जानिए सिलेंंडर का आज का दाम

दिवाली के बाद एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की गई है। आज यानी 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, यह कटौती देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई है। घरेलू सिलेंडर के दामों में पिछले 6 जुलाई के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Nov 01, 2022 - 08:39
0 76
अच्छी खबर- LPG सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया, जानिए सिलेंंडर का आज का दाम

देश की गैस कंपनियां हर महीने की एक तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, खाने-पीने की दुकानों में होता है। गौर करने वाली बात यह है कि लगातार छह महीने से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की जा रही है। 

दिवाली के बाद एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की गई है। आज यानी 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, यह कटौती देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई है। घरेलू सिलेंडर के दामों में पिछले 6 जुलाई के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है।  

IOCL के मुताबिक, एक नवंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115.5 रुपये कम हो गई है। वहीं, कोलकाता में 113 रुपये, मुंबई में 115.5 रुपये और चेन्नई में 116.5 रुपये की कटौती की गई है। इससे पहले एक अक्टूबर को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25 रुपये घटाए गए थे। हालांकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दाम पर ही मिलेगा। 

IOCL के मुताबिक, एक नवंबर से दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1859.5  रुपये की जगह 1744 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1846 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1995.50 रुपये में मिलता था। वहीं, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपये की जगह 1696 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 1893 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 2009.50  रुपये में मिल रहा था। 

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 5
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User