डोनाल्ड ट्रम्प के नए दावे ने सबको चौंकाया! ईरान से शांति समझौता फाइनल, यूरोप में होंगे हस्ताक्षर?

उन्होंने कहा कि इस समझौते से ईरान द्वारा परमाणु हथियार विकसित करने के प्रयास का मुद्दा हल हो गया है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने एक समझौता किया है जिसके तहत ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखेगा, और यही इस समझौते को हासिल करने के लिए किए गए सभी प्रयासों का मूल उद्देश्य था। इसलिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी।

Jun 12, 2026 - 09:15
0 11
डोनाल्ड ट्रम्प के नए दावे ने सबको चौंकाया! ईरान से शांति समझौता फाइनल, यूरोप में होंगे हस्ताक्षर?

US-Iran Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ईरान के साथ युद्ध का "महान समझौता" हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह समझौता बहुत जल्द, शायद इस सप्ताहांत में साइन हो जाएगा। समझौते के बाद हॉर्मुज जलडमरूमध्य तुरंत खोल दिया जाएगा।

ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा कि हमने अभी-अभी ईरान के साथ युद्ध का एक शानदार समझौता किया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही हम समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, जलडमरूमध्य आधिकारिक तौर पर खुल जाएगा, जो जल्द ही हो सकता है, बहुत जल्द, शायद यूरोप में इस सप्ताहांत तक।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अभी-अभी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है और कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और अन्य देशों के नेताओं से भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन से भी बात करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस समझौते से ईरान द्वारा परमाणु हथियार विकसित करने के प्रयास का मुद्दा हल हो गया है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने एक समझौता किया है जिसके तहत ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखेगा, और यही इस समझौते को हासिल करने के लिए किए गए सभी प्रयासों का मूल उद्देश्य था। इसलिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी।

ईरान की समाचार एजेंसी फार्स ने गुरुवार को एक अज्ञात सूत्र के हवाले से बताया कि तेहरान ने अभी तक संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ किसी भी समझौते के मसौदे को मंजूरी नहीं दी है।

ईरान की वार्ता टीम के करीबी एक जानकार सूत्र के हवाले से फार्स ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ प्रारंभिक समझौता ज्ञापन के लिए किसी भी मसौदे को मंजूरी नहीं दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User