रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया एस आर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान को ममता रत्न सम्मान से सम्मानित

लखनऊ में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में एस आर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान को ममता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।  

Nov 16, 2021 - 16:28
Updated: 5 years ago
0 69
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया एस आर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान को ममता रत्न सम्मान से सम्मानित

आज दिनांक १६ नवंबर को लखनऊ में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में एस आर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान को ममता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।  


श्री पवन सिंह को यह सम्मान देश के माननीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह जी ने ममता ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उनके कोरोना काल में किये गए जनउपयोगी कार्यो के लिए दिया।  श्री पवन सिंह जो एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन भी है उन्होंने करना के संकट काल में समाज के जरूरतमंदो की मदद करके तथा इंस्टिट्यूट में पढने वाले छात्रों  एवं छात्राओं के लिए ऑनलाइन उनके घर पर ही उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके इसके लिए अपना उत्कृष्ट योगदान दिया था।  


इसके अलावा श्री सिंह ने कई जरूरतमंद छात्रों  एवं छात्राओं की फीस माफ़ी करके अपना सामाजिक दायित्व निभाया है. उनके द्वारा किये गए इन्ही कार्यो के लिए आज ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने पवन सिंह को ममता रत्न सम्मान से सम्मानित किया। 


इस समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री श्री आशुतोष टंडन, पूज्य महामंडलेश्वर श्री यतीन्द्रगिरि जी, भाजपा लखनऊ के महानगर अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा और  ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजीव मिश्रा सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्तिथ रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User