कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर असम पुलिस के अनुरोध पर किया गिरफ्तार, धरने पर कांग्रेसी नेता

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि नियमों के तहत असम पुलिस की अपील पर ये कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि पवन खेड़ा दिल्ली से रायपुर जाने वाली फ्लाइट में बैठे थे। तभी उन्हें रायपुर जाने से रोका गया। कांग्रेस ने इस मामले को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अधिवेशन से जोड़ा है। इस बारे में पवन खेड़ा ने बताया कि 'मुझे सामान को लेकर समस्या बताई गई।'

Feb 23, 2023 - 13:52
0 66
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर असम पुलिस के अनुरोध पर किया गिरफ्तार, धरने पर कांग्रेसी नेता

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान में सवार होने से रोक दिया गया, क्योंकि असम पुलिस ने उन्हें रोकने का अनुरोध किया था। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि नियमों के तहत असम पुलिस की अपील पर ये कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि पवन खेड़ा दिल्ली से रायपुर जाने वाली फ्लाइट में बैठे थे। तभी उन्हें रायपुर जाने से रोका गया। कांग्रेस ने इस मामले को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अधिवेशन से जोड़ा है।
पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा, मुझे कहा गया कि आपके सामान को लेकर कुछ समस्या है, जबकि मेरे पास केवल एक हैंडबैग है। जब फ्लाइट से नीचे आया तो बताया गया कि आप नहीं जा सकते हैं। फिर कहा गया- आपसे DCP मिलेंगे. मैं काफी देर से इंतजार कर रहा हूं. नियम, कानून और कारणों का कुछ अता-पता नहीं है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। पवन खेड़ा दिल्ली से रायपुर जाने वाली फ्लाइट में बैठे थे। तभी उन्हें रायपुर जाने से रोका गया। कांग्रेस ने इस मामले को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अधिवेशन से जोड़ा है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान में सवार होने से रोक दिया गया, क्योंकि असम पुलिस ने उन्हें रोकने का अनुरोध किया था। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि नियमों के तहत असम पुलिस की अपील पर ये कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि पवन खेड़ा दिल्ली से रायपुर जाने वाली फ्लाइट में बैठे थे। तभी उन्हें रायपुर जाने से रोका गया। कांग्रेस ने इस मामले को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अधिवेशन से जोड़ा है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि नियमों के तहत असम पुलिस की अपील पर ये कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि पवन खेड़ा दिल्ली से रायपुर जाने वाली फ्लाइट में बैठे थे। तभी उन्हें रायपुर जाने से रोका गया। कांग्रेस ने इस मामले को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अधिवेशन से जोड़ा है। इस बारे में पवन खेड़ा ने बताया कि 'मुझे सामान को लेकर समस्या बताई गई।'

Indigo ने बयान जारी कर बताया कि एक यात्री को दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली-रायपुर फ्लाइट से नीचे उतारा गया है। इसके बाद कुछ और यात्रियों ने नीचे उतरने का फैसला किया। हम अथॉरिटी के निर्देशों का पालन कर रहे हैं. फ्लाइट में देरी हुई है, इसके लिए हम यात्रियों से माफी मांगते हैं। 
कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया कि आज इंडिगो की फ्लाइट 6E-204 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली से रायपुर जा रहे थे। सभी फ्लाइट में बैठ चुके थे, उसी वक्त हमारे नेता पवन खेड़ा को फ्लाइट से उतरने को कहा गया। ये तानाशाही रवैया है. तानाशाह ने अधिवेशन से पहले ED के छापे मरवाए और अब इस तरह की हरकत पर उतर आया। दरअसल, कांग्रेस का छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल से अधिवेशन शुरू होने जा रहा है।
दरअसल, पवन खेड़ा हाल ही में अडानी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था, अगर अटल बिहारी वाजपेयी जेपीसी बना सकते हैं तो नरेंद्र 'गौतम दास' मोदी को क्या दिक्कत है? हालांकि बयान देने के बाद खेड़ा ने अपने आसपास मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने प्रधानमंत्री का मिडिल नेम सही पुकारा है?

कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने फिर कहा कि 'नरेंद्र गौतम दास मोदी को क्या समस्या है?' कांग्रेस नेता ने बाद में पूछा, 'क्या यह गौतम दास या दामोदर दास है?' इस दौरान पवन हंसते हैं और यह कहते हुए तंज करते हैं कि भले ही नाम दामोदर दास है, लेकिन उनके काम गौतम दास के समान हैं। बाद में एक ट्वीट में खेड़ा ने स्पष्ट किया कि वह वास्तव में प्रधानमंत्री के नाम को लेकर भ्रमित थे।
पवन खेड़ा की पीएम पर टिप्पणी को लेकर सियासत गर्मा गई है। बीजेपी और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने हैं। पवन खेड़ा के खिलाफ बीजेपी सड़कों पर उतारकर जमकर प्रदर्शन कर रही है। गृह मंत्री अमित शाह भी कांग्रेस के खिलाफ हमलावर हैं। इतना ही नहीं बीजेपी ने पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 4
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User