संजय राउत के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज, मुख्यमंत्री शिंदे के बेटे पर लगाया था सुपारी देने का आरोप

संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे पर श्रीकांत शिंदे पर आरोप लगाया था कि वे उनपर हमला करने का षडयंत्र रच रहे हैं। वहीं शिंदे ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया था। इसके बाद ठाणे की पूर्व महापौर और शिंदे की समर्थक पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे ने संजय राउत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कापुरबावड़ी पुंलिस ने IPC की धारा 211,153(A),501,504,505(2) के तहत केस दर्ज किया है।

Feb 23, 2023 - 09:17
0 42
संजय राउत के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज, मुख्यमंत्री शिंदे के बेटे पर लगाया था सुपारी देने का आरोप

महाराष्ट्र में शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न छिनने के बाद से उद्धव ठाकरे गुट लगातार एकनाथ शिंदे पर निशाना साध रहा है।  इस कड़ी में संजय राउत ने शिवसेना सांसद और सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए थे।  जिसको लेकर अब शिकायत के आधार पर ठाणे पुलिस ने संजय राउत के खिलाफ केस दर्ज किया है।  
संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे पर श्रीकांत शिंदे पर आरोप लगाया था कि वे उनपर हमला करने का षडयंत्र रच रहे हैं। वहीं शिंदे ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया था। इसके बाद ठाणे की पूर्व महापौर और शिंदे की समर्थक पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे ने संजय राउत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कापुरबावड़ी पुंलिस ने IPC की धारा 211,153(A),501,504,505(2) के तहत केस दर्ज किया है।
मीनाक्षी के मुताबिक इस तरह पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर और मीडिया में बयानबाजी करके सांसद रहते हुए संजय राउत समाज में वैमनस्य और कटुता फैला रहे हैं। इससे शांति व्यवस्था भंग हो सकती है। राउत ने अपमानित करने वाले शब्दों का भी इस्तेमाल किया है इसलिए FIR दर्ज कराई गई है।
दरअसल संजय राउत के बयान के बाद तहकीकात शुरू हुई और इस सिलसिले में ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने सामना के विद्याधर चिंदरकर को तलब किया। वे सामना में सहायक संपादक हैं। उन्होंने अपने बयान में बताया कि  21 फरवरी की सुबह साढ़े बजे संजय राउत दफ्तर आए थे और मैं रोजाना कि तरह दफ्तर के कामों के लिए उनसे मिलकर चर्चा करने के लिए गया। मुझे पता चला की  संजय राउत नासिक जाने वाले हैं तो मैंने उनसे कहा कि आजकल नेताओं पर स्याही  फेंकने जैसी बहुत सी घटनाएं घट रही हैं इसलिए आप अपना ख्याल रखें।
चिंदरकर ने कहा-मैंने विशेषतः किसी व्यक्ति सांसद विधायक का नाम लेकर कुछ नहीं कहा था की कोई उनपर हमला करने वाला है। मैंने सांसद संजय राउत से ये बात कहते हुए सांसद श्रीकांत शिंदे या राजा ठाकुर या किसी भी अन्य व्यक्ति का नाम नहीं लिया।
चिंदरकर ने कहा-मुम्बई, पुणे व महाराष्ट्र के विविध इलाकों में स्याही फेंकने, धक्कामुक्की करने या गाड़ी रोक कर पत्थर फेंकने की पूर्व में घटनाएं हुई हैं। इस तरह की खबरें हमने कवर भी की हैं और अन्य अखबारों में भी आती हैं। ऐसा अक्सर होता है। इसीलिए मैंने सांसद संजय राउत को सिर्फ अपना ध्यान रखने के लिए कहा था ।

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 4
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User