बोले CM योगी - दंगा फसाद तो दूर, रामनवमी में कहीं तू तू मैं मैं भी नहीं हुई

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रामनवमी के दौरान कोई तू -तू, मैं -मैं भी नहीं हुई दंगा फसाद तो दूर की बात है यह उत्तर प्रदेश की विकास की नई सोच को प्रदर्शित करता है। यहाँ दंगा फसाद के लिए कोई जगह नहीं है अराजकता के लिए गुंडागर्दी के लिए और अफवाह के लिए भी कोई स्थान नहीं है उत्तर प्रदेश में राम नवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पावन जयंती के अवसर पर यह साबित हुआ है।

Apr 13, 2022 - 16:46
0 152
बोले CM योगी - दंगा फसाद तो दूर,  रामनवमी में कहीं तू तू मैं मैं भी नहीं हुई

सनातन हिन्दू धर्म के सबसे बड़े पर्वों में से एक रामनवमी पर देश के कई हिस्सों से सांप्रदायिक झड़प और तनाव वाली खबरें आई थीं। हालांकि आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में यह त्योहार शांतिपूर्वक बीत गया। राज्य की मजबूत कानून व्यवस्था और प्रदेश कि सांप्रदायिक एकता को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी बारे में बुधवार को कहा कि राज्य में अराजकता का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रामनवमी के जश्न के दौरान कहीं कोई विवाद की स्थिति पैदा नहीं हुई।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि यह यूपी के विकास के नए एजेंडे का प्रतीक है। "उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ से ज्यादा की आबादी रहती है. रामनवमी में राज्य भर में 800 से ज्यादा जुलूस भी निकाले गए थे और साथ ही रमजान का पवित्र महीना होने के कारण कई जगहों पर रोजा इफ्तार का कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। लेकिन कहीं से भी किसी तरह की तू तू मैं मैं भी सुनने को मिला, दंगों की बात तो अब भूल ही जाएं। 

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रामनवमी के दौरान कोई तू -तू, मैं -मैं भी नहीं हुई दंगा फसाद तो दूर की बात है यह उत्तर प्रदेश की विकास की नई सोच को प्रदर्शित करता है। यहाँ दंगा फसाद के लिए कोई जगह नहीं है अराजकता के लिए गुंडागर्दी के लिए और अफवाह के लिए भी कोई स्थान नहीं है उत्तर प्रदेश में राम नवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पावन जयंती के अवसर पर यह साबित हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार रात अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए एक भाषण में कहा, "यह यूपी के नए विकास के एजेंडे का प्रतीक है. दंगों, अराजकता या गुंडागर्दी के लिए अब यहां कोई जगह नहीं है। "हाल के यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में दोबारा जीतने का रिकॉर्ड बनाकर व दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ ने गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में रामनवमी के अवसर पर हुई हिंसक झड़पों के संदर्भ में यह बयान दिया है। जैसा कि इन हिंसा में दो लोगों की मौत हुई और कई घायल भी हुए हैं. मध्य प्रदेश के खरगोन में, शहर के मुस्लिम बहुल इलाके से गुजरने वाले रामनवमी जुलूस पर पथराव के बाद आगजनी और हिंसा हुई। हालांकि राज्य की भाजपा सरकार ने अब तक 94 लोगों को गिरफ्तार किया है और जुलूस पर कथित रूप से पथराव करने वालों की पहचान करके उसके मकानों को गिराने का अभियान भी शुरू किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User