अयोध्या में देर रात विकास कार्यों की हकीकत जानने निकले CM YOGI, कई स्थानों का किया निरीक्षण

आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने देर रात गुप्तार घाट व नवनिर्मित गुप्तार घाट पार्क का निरीक्षण किया। यहां से बंधा होते हुए वे राम की पैड़ी गए। 

Jun 15, 2023 - 03:32
0 48
अयोध्या में देर रात विकास कार्यों की हकीकत जानने निकले CM YOGI, कई स्थानों का किया निरीक्षण

दो दिवसीय अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बुधवार देर रात विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने निकले। आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने देर रात गुप्तार घाट व नवनिर्मित गुप्तार घाट पार्क का निरीक्षण किया। यहां से बंधा होते हुए वे राम की पैड़ी गए। 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सूरज कुंड का निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री ने लेजर शो का भी अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बारीकी से सभी कामों को देखा और अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें कि अयोध्या विजन की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपथ का निर्माण बरसात से पहले पूर्ण करने का निर्देश दिया है। रामपथ पर इस समय डक्ट व सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि बरसात से कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। कार्यों के गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न होने दें। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को 30 जून से 31 जुलाई तक पूर्ण करने की समीक्षा बैठक में डेडलाइन भी तय कर दी। वह आयुक्त सभाकक्ष में अयोध्या विजन की परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। 

What's Your Reaction?

Like Like 28
Dislike Dislike 0
Love Love 11
Funny Funny 0
Wow Wow 10
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User