ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा इस वर्ष अयोध्या दीपोत्सव, बोले मुख्यमंत्री योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार का दीपोत्सव ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दीपोत्सव की भव्यता निहारने बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन की सहभागिता होगी। प्रधानमंत्री, राज्यपाल , मंत्रियों समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी होगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

Oct 22, 2022 - 08:18
0 47
ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा इस वर्ष अयोध्या दीपोत्सव, बोले मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर रात अयोध्या दीपोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।  बैठक में अयोध्या जिला प्रशासन के अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से सहभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को प्रमुख दिशा-निर्देश दिए. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार का दीपोत्सव ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव में भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी, भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक प्रसंगों का प्रतीकात्मक चित्रण भी होगा। प्रधानमंत्री की ओर से सरयू की आरती भी उतारी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन अवसरों पर समयानुकूल सुमधुर भजन, आरती, मानस की चौपाइयां व दोहा का गायन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनसे समारोह और अधिक शोभायमान और अविस्मरणीय होगा।उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह से पहले पूरे अयोध्या जिले में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाए।किसी भी श्रद्धालु अथवा पर्यटक को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दीपोत्सव की भव्यता निहारने बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन की सहभागिता होगी। प्रधानमंत्री, राज्यपाल , मंत्रियों समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी होगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मानकों का अक्षरश: अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करें। गलती की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। पुलिस प्रशासन सुनिश्चित करे कि महिलाओं, बच्चों और विदेशी पर्यटकों को सकुशल घर पहुंचाने की व्यवस्था हो।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की मौजूदगी के चलते सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मानकों का पूरी तरह पालन होना चाहिए। इसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अयोध्या के सीमावर्ती  जिलों को अलर्ट रखने और सीमाओं पर अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने अयोध्या में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर अपनी डीपी भी बदल दी है। उन्होंने डीपी पर दीपोत्सव का लोगोे लगाया है। वहीं, राज्यपाल ने कहा कि दिवाली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अर्थ सहित चार प्रकार के पुरुषार्थ बताए गए हैं। धनतेरस इसी का द्योतक है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है।  

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 0
Wow Wow 5
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User