गुस्साए बिहार के मंत्री तेज प्रताप ने युवक को कॉलर पकड़कर दिया धक्का, दर्ज कराई FIR, वीडियो वायरल 

तेज प्रताप यादव यादव की ओर से इस मामले में लिखित शिकायत दी गई है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुनिया को आधी तस्वीर दिखा मुझे बदनाम की साजिश रची गई है। ऐसा करने वाले पर एफआईआर दर्ज करा दिया गया है। तेज प्रताप यादव की ओर से लिखा गया है कि सुमंत यादव शराब के नशे में था।

Aug 25, 2023 - 11:12
0 20
गुस्साए बिहार के मंत्री तेज प्रताप ने युवक को कॉलर पकड़कर दिया धक्का, दर्ज कराई FIR, वीडियो वायरल 

राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे और बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वह चर्चा की वजह कुछ अलग हैं। तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक युवक को धक्का देते दिख रहे हैं। 

वीडियो की पड़ताल पर पता चला कि यह युवक कोई नहीं और बल्कि राजद का कार्यकर्ता ही है। तेज प्रताप यादव किस बात से नाराज हुए और इतना जोड़ धक्का दे दिया। इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है। लेकिन, यह स्पष्ट पता चल रहा है कि तेजप्रताप यादव काफी गुस्से में दिख रहे हैं।

वहीं तेज प्रताप यादव यादव की ओर से इस मामले में लिखित शिकायत दी गई है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुनिया को आधी तस्वीर दिखा मुझे बदनाम की साजिश रची गई है। ऐसा करने वाले पर एफआईआर दर्ज करा दिया गया है। 

तेज प्रताप यादव की ओर से लिखा गया है कि सुमंत यादव शराब के नशे में था। अपने नाना जी के घर (सेलार गांव) से निकलते ही सुमंत यादव मेरे साथ धक्का मुक्की करने लगा। मना करने के बावजूद भी वह हटा नहीं । इसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा उसे हटाया गया। 

घटनाक्रम के दौरान उसका एक वीडियो एडिट करके तेज प्रताप यादव की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह घटना अतिसंवेदनशील है। इसलिए सुमंत यादव पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। 

अब सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए। ट्रोलर ने लिखा मंत्री जी को इतना गुस्सा आया कि अपने ही कार्यकर्ता का गला दबाने लगे। सफेद रंग शर्ट में दिख रहे इस युवक पर अचानक नाराज हो गए और कॉलर पकड़ने हुए धक्का दे दिया। 

सूत्रों की मानें तो वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव, लालू और राबड़ी के साथ दो दिन के गोपालगंज दौरे पर गए थे। लालू यादव, राबड़ी और तेज प्रताप यादव के साथ सेलार गांव (राबड़ी देवी का मायका) पहुंचे थे। 

यहां लोगों काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोग स्वागत में खड़े थे। इसी दौरान तेज प्रताप ने अपने बगल में खड़े शख्स कॉलर पकड़ते हुए धक्का दे दिया। इस घटना का किसी ने वीडिया बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वहीं इस मामले पर मंत्री तेज प्रताप यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इधर, सूत्रों की मानें तो जिस युवक (सुमंत यादव) को तेज प्रताप ने धक्का दिया, वह पूर्व मुख्यमत्री राबड़ी देवी के भाई साधु यादव के साथ रहता था। साधु यादव दिल्ली में हैं। 

साधु यादव ने सुमंत यादव को लालू-राबड़ी के आगमन पर किसी तरह की परेशान न हो इसलिए सारी व्यवस्था जाकर देख लें। सुमंत यादव व्यवस्था देखने आए थे। कहा यह भी जा रहा है कि लालू परिवार साधु यादव से नाराज है। शायद इसलिए भी सुमंत यादव को देख तेज प्रताप यादव गुस्से में आ गए हों और ऐसा कर दिया। 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User