मह‍िला आरक्षण संशोधन बिल ग‍िरने पर पीएम मोदी बोले- हम हारे नहीं हैं..., लेकिन व‍िकल्‍प क्‍या हैं सरकार के पास?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) में संशोधन का बिल संसद की दहलीज नहीं लांघ पाया, क्‍योंक‍ि व‍िपक्ष ने सरकार का साथ नहीं द‍िया और दो-तिहाई बहुमत नहीं म‍िल पाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर न‍िराशा जताई. देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, मैं जानता हूं कि आज मेरे देश की माताएं, बहनें, बेटियां… आप सभी दुखी हैं.

Apr 19, 2026 - 09:38
0 10

 मैं भी आपके इस दुख में दुखी हूं. लेकिन हमारा प्रयास रुकेगा नहीं, हमारा प्रयास थमेगा नहीं, हमारा आत्मबल अजेय है. हमारे पास आगे भी और मौके आएंगे… बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 परसेंट वोट हमें नहीं मिला हो, लेकिन मैं जानता हूं, देश की 100 परसेंट नारीशक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने साफ कर द‍िया क‍ि बीजेपी इस मुद्दे को छोड़ने वाली नहीं है.

 तो सरकार के पास विकल्‍प क्‍या हैं? अक्सर लोग कहते हैं कि सरकार अध्यादेश ले आए या फिर किसी एक राज्य में लागू कर दे. लेकिन ये इतना भी आसान नहीं है.

जब भी कोई बड़ा बिल अटकता है, तो हम सोचते हैं क‍ि सरकार अध्‍यादेश लेकर आ जाएगी. कानून लागू कर देगी. लेकिन इस मामले में यह संभव नहीं. दूसरा, ये भी नहीं हो सकता क‍ि सरकार क‍िसी राज्‍य में लागू कर दे और फ‍िर सेंटर में… ये भी संभव नहीं.. तो आगे का रास्‍ता क्‍या है, ज‍िसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात कर रहे हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User