शादी के सिर्फ आठ दिन बाद प्रेमी की मदद से मिटाया सुहाग, 20 दिन बाद नदी से मिला कंकाल

शादी के आठ दिन बाद ही पत्नी ने प्रेमी की मदद से सोनू की हत्या कर दी थी। शनिवार को बारादरी पुलिस ने पनवड़िया के पास नदी से सोनू के शव को खोज निकाला। पत्नी समेत कुछ आरोपी हिरासत में हैं।

Dec 25, 2022 - 20:17
0 523
शादी के सिर्फ आठ दिन बाद प्रेमी की मदद से मिटाया सुहाग, 20 दिन बाद नदी से मिला कंकाल

अवैध प्रेम की यह दहला देने वाली वारदात उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आयी है।  पता चला है कि बरेली के जोगी नवादा से 25 नवंबर को अपहृत सोनू सागर का शव शनिवार को फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बहगुल नदी से बरामद हो गया। पत्नी समेत कुछ आरोपी हिरासत में हैं। 

पुलिस के मुताबिक, शादी के आठ दिन बाद ही पत्नी ने प्रेमी की मदद से सोनू की हत्या कर दी थी। शनिवार को बारादरी पुलिस ने पनवड़िया के पास नदी से सोनू के शव को खोज निकाला। जोगी नवादा निवासी चांदन मूलचंद्र के मुताबिक, उनके बेटे सोनू सागर की शादी चार नवंबर को जोगी नवंबर नवादा की सम्राट कॉलोनी निवासी चांदनी के साथ हुई थी। 

शादी के बाद से ही चांदनी का व्यवहार सोनू के प्रति ठीक नहीं था। चांदनी का शादी से पहले से ही रिश्तेदार अरविंद से प्रेम प्रसंद चल रहा था। 25 नवंबर सुबह साढ़े नौ बजे कॉल करके सोनू को घर से बुलाया गया और फिर उसका अपहरण कर लिया गया। उसी रात सोनू की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया।

फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी अश्विनी जेल भेजे कुमार और बारादरी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह के मुताबिक, शव करीब 20 दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह गल गया है। साक्ष्य के तौर पर सिर्फ कंकाल बचा है। कपड़ों से शव सोनू के होने की शिनाख्त हुई है। एसपी सिटी ने भी जांच की। फील्ड यूनिट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

देर शाम जब सोनू सागर का शव पोस्टमार्टम हाउस पर लाया गया तो यहां परिजनों ने फिर हंगामा कर दिया। पिता मूलचंद का आरोप था कि सोनू के सास व ससुर भी बराबर के दोषी हैं। उन्हें भी बाकी आरोपियों की तरह ही सजा दिलाई जाए। हंगामे की सूचना पर कोतवाली, बारादरी व फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस पहुंच गई। मुश्किल से परिजनों को मनाया गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 1
Wow Wow 2
Sad Sad 4
Angry Angry 10
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User