ज्ञानवापी में सर्वे के लिए 8 हफ्ते का और समय मांगेगी ASI, आज है रिपोर्ट दाखिल करने का आखिरी दिन

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने फोन पर बताया, 'दोपहर 2 बजे के बाद ASI और समय मांगने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल करेगा।' सूत्रों के मुताबिक, ASI करीब 8 हफ्ते का और समय मांगेगी। 

Sep 02, 2023 - 15:53
0 23
ज्ञानवापी में सर्वे के लिए 8 हफ्ते का और समय मांगेगी ASI, आज है रिपोर्ट दाखिल करने का आखिरी दिन

ज्ञानवापी में चल रहे सर्वे के लिए ASI को दिया गया समय आज खत्म हो रहा है। आज ही ASI को इस मामले में रिपोर्ट दाखिल करनी है। इस बीच हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने फोन पर बताया, 'दोपहर 2 बजे के बाद ASI और समय मांगने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल करेगा।' सूत्रों के मुताबिक, ASI करीब 8 हफ्ते का और समय मांगेगी। 

गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त महीने की शुरुआत में खबर सामने आई थी कि वाराणसी कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही सर्वे कर रही ASI की टीम को कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा है कि मीडिया में इस सर्वे से जुड़ी किसी भी बयान को साझा न करें। 

इस बाबत वाराणसी जिला कोर्ट में ज्ञानवापी प्रबंधन समिति द्वारा याचिका दाखिल की गई थी। इस याचिका में सर्वेक्षण के दौरान मीडिया कवरेज पर बैन लगाने की मांग की गई थी। इसी मामले की सुनवाई करते हुए जिला न्यायाधीश एके विश्वेश ने सर्वेक्षण पर किसी तरह की मीडिया कवरेज पर बैन लगा दिया और पुरातत्व विभाग के सदस्यों को मीडिया में बयान न देने का आदेश पारित किया। 

इससे पहले बाबा बागेश्वर ने छिंदवाड़ा में ज्ञानवापी मामले में बड़ा बयान दिया था और कहा था कि ज्ञानवापी कोई मस्जिद नहीं है ये कहना बंद करो, ज्ञानवापी भगवान शंकर का मंदिर है। इसी तरह से बाबा बागेश्वर ने नूंह हिंसा पर कहा, "ये देश का दुर्भाग्य है कि सनातनी हिंदू इस प्रकार का कार्य देख रहे है और ये हो रहा है, इसीलिए नींद से अब जागो।"

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User