रिकॉर्ड गर्मी और तपिश के बीच मौसम आज से बदलेगा, कुछ जिलों में चलेगी लू; कुछ में होगी बारिश

Apr 27, 2026 - 09:50
0 5
रिकॉर्ड गर्मी और तपिश के बीच मौसम आज से बदलेगा, कुछ जिलों में चलेगी लू; कुछ में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही जून जैसी तपिश महसूस की जा रही है। पूरब से पश्चिम तक गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिख रहा है और आसमान से बरसती आग जैसी धूप जनजीवन को बेहाल कर रही है। 


रविवार को बांदा 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा। प्रयागराज में 45.7 डिग्री, अमेठी में 44.7 डिग्री और हमीरपुर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस बीच रविवार शाम ललितपुर में हुई बूंदाबांदी से राहत की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार देर रात या मंगलवार से पूरे प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।


मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 40 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 28 अप्रैल से पश्चिमी यूपी व तराई से शुरू होकर लगभग पूरे प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। कुल मिलाकर अब अप्रैल के बचे हुए दिनों में लू की परिस्थितियों से फाैरी ताैर पर राहत की उम्मीद है।

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में ।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User