महंगाई का एक और झटका! CNG का रेट भी दिल्ली NCR में तीसरी बार बढ़ा: जानिए रेट
मई के महीने में यह तीसरी बार है, जब सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 17 मई को सीएनजी के रेट 1 प्रति रुपए किलोग्राम बढ़े थे. इससे पहले शुक्रवार यानि 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया था. उस समय दिल्ली में सीएनजी की दर बढ़कर 79.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई थी.
कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (CNG) की कीमत में एक बार फिर इजाफा हो गया है. दिल्ली एनसीआर समेत देशभर में सीएनजी की कीमत में एक रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोतरी की गई है. ये पिछले कुछ दिनों में तीसरी बार है, जब सीएनजी के दामों में वृद्धि की गई है.
8 दिन में सीएनजी के दाम में भी 4 रुपया प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. इधर, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हो गया है. CNG की कीमत में एक रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब दाम 81.09 रुपये प्रति किलो और नोएडा में 89.70 रुपये प्रति किला हो गए हैं.
प्रमुख शहरों में CNG के बढ़े हुए रेट-
दिल्ली (NCT) - ₹81.09 प्रति किलोग्रामनोएडा - ₹89.70 प्रति किलोग्रामगाज़ियाबाद - ₹89.70 प्रति किलोग्राममुज़फ्फरनगर - ₹89.58 प्रति किलोग्राममेरठ - ₹89.58 प्रति किलोग्रामशामली - ₹89.58 प्रति किलोग्रामगुरुग्राम - ₹86.12 प्रति किलोग्रामरेवाड़ी - ₹85.70 प्रति किलोग्रामकरनाल - ₹85.43 प्रति किलोग्रामकैथल - ₹86.43 प्रति किलोग्रामकानपुर - ₹92.42 प्रति किलोग्रामहमीरपुर - ₹92.42 प्रति किलोग्रामफतेहपुर - ₹92.42 प्रति किलोग्रामअजमेर - ₹90.44 प्रति किलोग्रामपाली - ₹90.44 प्रति किलोग्रामराजसमंद - ₹90.44 प्रति किलोग्राममहोबा - ₹87.42 प्रति किलोग्रामबांदा - ₹87.42 प्रति किलोग्रामचित्रकूट - ₹87.42 प्रति किलोग्रामहापुड़ - ₹90.70 प्रति किलोग्रामगौतम बुद्ध नगर - ₹89.70 प्रति किलोग्रामग्रेटर नोएडा - ₹89.70 प्रति किलोग्राम
तीसरी बार बढ़े CNG के रेट-
मई के महीने में यह तीसरी बार है, जब सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 17 मई को सीएनजी के रेट 1 प्रति रुपए किलोग्राम बढ़े थे. इससे पहले शुक्रवार यानि 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया था. उस समय दिल्ली में सीएनजी की दर बढ़कर 79.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई थी.
ईंधन की कीमतों में यह उछाल पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट की लगातार नाकेबंदी के बीच आया है. वैश्विक तेल और गैस व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा इसी संकरे मार्ग से होकर गुजरता है और आपूर्ति में रुकावटों के कारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं.