अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी से होगी मुलाकात 

कूटनीतिक हलकों में उनके इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस यात्रा के दौरान भारत के साथ ऊर्जा (एनर्जी) क्षेत्र में बड़ी बातचीत होनी तय है. इसके साथ ही वह क्वाड  देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा लेने वाले हैं.

May 23, 2026 - 09:06
0 6
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी से होगी मुलाकात 

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे पर पहुंचे गए हैं. उनका विमान कोलकाता में लैंड हो चुका है. इस दौरे के दौरान रूबियो के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा क्वाड बैठक में हिस्सा लेंगे और व्यापार- सुरक्षा पर बैठक करेंगे.

रुबियो की चार दिवसीय यात्रा में भारत-अमेरिका संबंधों का गहरा असर रहने वाला है. रुबियो ऐसे समय में पहुंचे हैं जब क्वाड, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समन्वय को मजबूत करने के मकसद से वार्ता के लिए इकट्ठा हो रहे हैं.

रुबियो का कोलकाता पहुंचना इसलिए भी बड़ा ऐतिहासिक मोड़ है क्योंकि पिछले 14 सालों में यह पहली बार है जब अमेरिका के किसी विदेश मंत्री ने इस शहर का रुख किया है. 

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो मध्य कोलकाता में स्थित सेंट टेरेसा की संस्था 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' के मुख्यालय यानी 'मदर हाउस' का दौरा करेंगे. मार्को रुबियो का यह पूरा भारत दौरा 23 मई से शुरू होकर 26 मई तक चलेगा. इस दौरान वह कोलकाता के अलावा देश के तीन और प्रमुख शहरों आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का रुख करेंगे.

कूटनीतिक हलकों में उनके इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस यात्रा के दौरान भारत के साथ ऊर्जा (एनर्जी) क्षेत्र में बड़ी बातचीत होनी तय है. इसके साथ ही वह क्वाड  देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा लेने वाले हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User