जानिए केरल के बाद कबतक यूपी-बिहार और दिल्ली में पहुंचेगा मानसून

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आमतौर पर मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक पहुंचता है। मानसून के पहुंचने के बाद ही बारिश के मौसम की शुरुआत मानी जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 जून से 30 जून यानी जून के आखिरी सप्ताह में ही दिल्ली तक पहुंचेगा। इसका असर दिल्ली के आस-पास के इलाकों यानी एनसीआर में भी देखने को मिलेगा। दिल्ली के साथ ही नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद जैसे शहरों में भी मानसून एक साथ दस्तक देगा। 

Jun 05, 2026 - 21:53
0 5
जानिए केरल के बाद कबतक यूपी-बिहार और दिल्ली में पहुंचेगा मानसून


देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों बारिश और आंधी-तूफान को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। हालांकि मानसून की बात करें तो केरल में 4 जून को मानसून ने दस्तक दे दी है। भारत के केरल में मानसून सबसे पहले दस्तक देता है। 


इसके बाद पहले दक्षिण भारत के राज्यों में और फिर धीरे-धीरे उत्तर भारत के राज्यों तक मानसून पहुंचेगा। हालांकि मानसून पहुंचने से पहले भी यूपी-बिहार सहित दिल्ली में भी इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। आइये जानते हैं कि मानसून यूपी-बिहार और दिल्ली तक कब पहुंचेगा।

केरल की बात करें तो यहां राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। आईएमडी ने राज्य के आठ जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पांच जिलों (मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड) में 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। 

वहीं रविवार के लिए मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। 'रेड अलर्ट' को देखते हुए, वायनाड, कोझिकोड और कासरगोड जिलों में पर्यटक ट्रेकिंग स्थलों में प्रवेश और पहाड़ी सड़कों पर रात्रि यात्रा के साथ-साथ पत्थर खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 


दक्षिण भारत के राज्य केरल में मानसून ने 4 जून को ही दस्तक दे दी है। केरल के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अब मानसून धीरे-धीरे केरल से आगे की तरफ बढ़ रहा है। 


आने वाले दिनों में मानसून मध्य अरब सागर के हिस्सों तक फैल सकता है। इसके साथ ही मानसून अब गोवा और महाराष्ट्र के अलावा आंध्र प्रदेश तक जल्द ही पहुंच सकता है। वहीं कर्नाटक और तमिलनाडु के भी कई इलाकों में मानसून सक्रिय हो गया है।


मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल मैंगलोर, ऊटी, कोडाइकनाल और थूथुकुडी से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून और आगे बढ़ेगा। 


फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। अभी तक मानसून ने पूरे लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के भी कुछ हिस्सों में भी पहुंच चुका है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आमतौर पर मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक पहुंचता है। मानसून के पहुंचने के बाद ही बारिश के मौसम की शुरुआत मानी जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 जून से 30 जून यानी जून के आखिरी सप्ताह में ही दिल्ली तक पहुंचेगा। इसका असर दिल्ली के आस-पास के इलाकों यानी एनसीआर में भी देखने को मिलेगा। दिल्ली के साथ ही नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद जैसे शहरों में भी मानसून एक साथ दस्तक देगा। 

यूपी और बिहार की बात करें तो यहां भी जून के आखिरी सप्ताह तक ही मानसून दस्तक दे सतका है। बिहार में आम तौर पर 15 जून तक मानसून पहुंच जाता है, लेकिन इस बार बिहार में मानसून पहुंचने में चार से पांच दिनों की देर हो सकती है। 


ऐसे में यूपी और बिहार में जून के आखिरी सप्ताह के आस-पास मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 20 से 25 जून के बीच मानसून पहुंचने का अनुमान है। वहीं बिहार में भी 20 जून तक मानसून पहुंच सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User