आप भी जान लीजिये नहीं होगा धोखा ! पानी वाला नारियल खरीदने का सही तरीका क्या है?

लोग सोचते हैं कि बड़ा नारियल है तो पानी ज्यादा ही होगा, लेकिन यह एक बड़ी गलतफहमी है। नारियल बेचने वाले दूकानदार  के अनुसार, अगर कोई नारियल आकार में काफी बड़ा दिख रहा है लेकिन उठाने में बहुत हल्का महसूस हो रहा है, तो उसे कभी न खरीदें। हल्का नारियल इस बात का संकेत है कि उसके अंदर का पानी सूख चुका है और वह अब केवल रेशों का ढेर है। हमेशा वही नारियल चुनें जो अपने आकार के हिसाब से थोड़ा भारी लगे।

आप भी जान लीजिये नहीं होगा धोखा ! पानी वाला नारियल खरीदने का सही तरीका क्या है?

भीषण गर्मी हो या सेहत की बात, ताजे नारियल पानी का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन बाजार में नारियल खरीदते समय अक्सर लोग धोखा खा जाते हैं, कभी नारियल ऊपर से बड़ा दिखता है पर अंदर पानी की एक बूंद नहीं निकलती, तो कभी वह अंदर से सूखा निकलता है। आखिर ढेर सारे पानी और मिठास से भरे नारियल की पहचान कैसे करें?

लोग सोचते हैं कि बड़ा नारियल है तो पानी ज्यादा ही होगा, लेकिन यह एक बड़ी गलतफहमी है। नारियल बेचने वाले दूकानदार  के अनुसार, अगर कोई नारियल आकार में काफी बड़ा दिख रहा है लेकिन उठाने में बहुत हल्का महसूस हो रहा है, तो उसे कभी न खरीदें। हल्का नारियल इस बात का संकेत है कि उसके अंदर का पानी सूख चुका है और वह अब केवल रेशों का ढेर है। हमेशा वही नारियल चुनें जो अपने आकार के हिसाब से थोड़ा भारी लगे।

नारियल के ऊपरी हिस्से पर अक्सर तीन धारियां या निशान होते हैं। अगर किसी नारियल की ये तीनों लाइनें अंदर की ओर धंसी हुई नजर आएं, तो समझ लीजिए कि वह पुराना हो चुका है। ऐसे नारियल में पानी की मात्रा न के बराबर होती है और वह स्वाद में भी कसैला हो सकता है। ताजा और पानी से भरा नारियल ऊपर से गोल और उभरा हुआ होता है, जिसकी लाइनें गहराई में नहीं होतीं