अलीगढ़ में महिलाओं से लूट मामले में दो इनामी एनकाउंटर में ढेर, 18 महिलाओं को बनाया था निशाना

पिछले एक सप्ताह में 18 महिलाओं के साथ लूटपाट की घटना सामने आई। इसको लेकर पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे थे। ऐसे में पुलिस ने इन अपराधियों की खोज शुरू की। पुलिस के साथ दो बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दोनों कुख्यात बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया गया। मरने वाले बदमाशों में से एक बुलंदशहर और दूसरा हापुड़ का है।

May 25, 2026 - 09:19
0 6
अलीगढ़ में महिलाओं से लूट मामले में दो इनामी एनकाउंटर में ढेर, 18 महिलाओं को बनाया था निशाना

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने दो अपराधियों का एनकाउंटर किया है। यूपी पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अलीगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र में एक्शन हुआ है।


 पिछले एक सप्ताह में 18 महिलाओं के साथ लूटपाट की घटना सामने आई। इसको लेकर पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे थे। ऐसे में पुलिस ने इन अपराधियों की खोज शुरू की। पुलिस के साथ दो बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दोनों कुख्यात बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया गया। मरने वाले बदमाशों में से एक बुलंदशहर और दूसरा हापुड़ का है।

बुलंदशहर बॉर्डर पर बदमाशों की धर-पकड़ के लिए लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच रविवार सुबह बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। इसके बाद वे फरार हो गए। पुलिस ने इसके बाद नाकाबंदी की गई। 


दोपहर करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि अतरौली क्षेत्र में महिला के साथ फिर घटना हो हुई है। इस पर तत्काल टीमें सक्रिय हुईं। बदमाशों को घेर लिया। उन्हें सरेंडर के लिए बोला गया तो पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

बदमाशों की फायरिंग में सरकारी गाड़ी पर गोली लगी। वहीं, क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही अंकित के हाथ एवं गौरव के पैर में गोली लगी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों को भी गोली लगी।


अलीगढ़ से तमंचे के बल पर खेतों पर काम करने वाली महिलाओं को निशाना बनाने का मामला सामने आया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ डीआईजी स्तर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। 


पुलिस को इनकी तलाश में थी। इसी बीच पहले रविवार सुबह बदमाश खैर क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं, दोपहर में अतरौली में एक और महिला से कुंडल लूट लिया।

महिला का कुंडल खींचने के दौरान उसका कान फट गया। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस हमले में दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों की भी गोली लगी। इससे दोनों की मौत हो गई।


पहली घटना 17 मई को मडराक थाना क्षेत्र में घटी थी। चारा लेकर लौट रही गांव भकरौला की 10 महिलाओं से दिनदहाड़े लूट हुई थी। अपाचे बाइक पर आए दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। 


इसके बाद 21 मई को अतरौली, गोधा, छर्रा में महिलाओं से इसी तरह लूट हुई। लगातार घटनाओं के कारण महिलाओं में दहशत का माहौल था। एसएसपी नीरज जादौन ने कहा कि एसपी देहात मनीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में कई टीमों को मामले की जांच में लगया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User