अटका आरक्षण, वोटर लिस्ट लटकी ! उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव मई-जून में नहीं हो पाएंगे... 

चुनाव आयोग का कहना है कि 21 अप्रैल से 28 मई 2026 तक वोटर लिस्ट के कंप्यूटरीकरण और दोहराव वाले नामों को हटाने का कार्य किया जाएगा. फिर मतदाता सूची अभियान में लगे बीएलओ और अन्य कर्मी 29 मई से 9 जून तक मतदान स्थलों की मैपिंग, वार्डों की नंबरिंग और जरूरी दस्तावेजों फोटो कॉपी तैयार करने का कार्य पूरा करेंगे. फिर यूपी पंचायत चुनाव की अंतिम सूची  10 जून को प्रकाशित होगी

Apr 19, 2026 - 20:55
0 13
अटका आरक्षण, वोटर लिस्ट लटकी ! उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव मई-जून में नहीं हो पाएंगे... 


उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव अब मई-जून के तय समय में होना संभव नहीं लग रहा है. यूपी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का प्रकाशन 22 अप्रैल को होना था, लेकिन अब इसे 10 जून तक टाल दिया गया है. इससे समय पर चुनाव कराने की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है.


उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत चुनाव और जिला पंचायत चुनाव होने हैं, लेकिन इस में कई बड़ी बाधाएं सामने आ गई हैं. लखनऊ में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है. इससे पहले भी 4 बार पंचायत चुनाव की मतदाता सूची की तारीख आगे बढ़ाई जा चुकी है.

 
चुनाव आयोग का कहना है कि 21 अप्रैल से 28 मई 2026 तक वोटर लिस्ट के कंप्यूटरीकरण और दोहराव वाले नामों को हटाने का कार्य किया जाएगा. फिर मतदाता सूची अभियान में लगे बीएलओ और अन्य कर्मी 29 मई से 9 जून तक मतदान स्थलों की मैपिंग, वार्डों की नंबरिंग और जरूरी दस्तावेजों फोटो कॉपी तैयार करने का कार्य पूरा करेंगे. फिर यूपी पंचायत चुनाव की अंतिम सूची  10 जून को प्रकाशित होगी. 


उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का सबसे पहले 15 जनवरी को जारी होने वाली थी, लेकिन तारीख पे तारीख से ये काम छह महीने तक टलता चला गया है. फरवरी, मार्च के बाद 22 अप्रैल को वोटर लिस्ट आने का सभी उम्मीदवार और दावेदार बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन इसी बीच फिर एक्सटेंशन दे दिया गया है. अब 5वीं बार विस्तार दे दिया गया है.

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User