यूपी के मौसम में बढ़ेगी तपिश, 20 मई के बाद आंधी-बारिश के संकेत, अभी लखनऊ से नोएडा तक लू का खतरा

May 18, 2026 - 12:07
0 12
यूपी के मौसम में बढ़ेगी तपिश, 20 मई के बाद आंधी-बारिश के संकेत, अभी लखनऊ से नोएडा तक लू का खतरा


उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के अलर्ट (Heatwave Alert) के बीच मौसम ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  के मुताबिक, 18 मई से यूपी का मौसम (UP Weather) और ज्यादा गर्म होने वाला है. 


बांदा में तापमान (Banda Temperature) 44.8°C पहुंच चुका है, जबकि कई जिलों में भीषण लू  यानी भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है. यूपी के वेदर अपडेट (UP Weather Update) के अनुसार 19 से 23 मई तक तापमान लगातार बढ़ सकता है.


हालांकि पूर्वी यूपी में में 20 मई के बाद आंधी-तूफान गरज के साथ बारिश (Thunderstorm), धूल भरी आंधी (Dust Storm) और बारिश अलर्ट (Rain Alert) की संभावना भी जताई गई है. वहीं, लखनऊ (Lucknow), प्रयागराज (Prayagraj), कानपुर (Kanpur), गोरखपुर (Gorakhpur) समेत कई शहरों में उमस और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर सकती हैं.


मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में 18 मई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि दिन के समय कई स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. 


खासकर बुंदेलखंड, प्रयागराज, कानपुर देहात, झांसी, हमीरपुर, बांदा, आगरा और आसपास के इलाकों में तेज गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. दोपहर के समय बाहर निकलने पर स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ सकता है.

IMD ने 19 मई से 23 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में उष्ण लहर से भयंकर उष्ण लहर यानी Severe Heatwave की चेतावनी जारी की है. पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर लगातार तीखी गर्म हवाएं चल सकती हैं, जबकि पूर्वी यूपी के दक्षिणी हिस्सों में भी लू का असर बना रहेगा. रात का तापमान भी बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User