डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी चार्टर्ड प्लेन के इंजन से निकला धुआं, कार से लखनऊ हुए रवाना 

ब्रजेश पाठक मुरादाबाद और संभल दौरे पर थे। संभल में समीक्षा बैठक करने के बाद वह करीब सवा चार बजे मुरादाबाद के भदारसना एयरपोर्ट पहुंचे थे। टीम के साथ विमान में बैठने के बाद रन वे पर स्टार्ट किया गया तभी अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। इसके बाद विमान को उड़ाना सुरक्षित नहीं समझते हुए ब्रजेश पाठक सहित टीम को बाहर निकाल लिया गया।

May 26, 2026 - 10:17
0 10
 डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी चार्टर्ड प्लेन के इंजन से निकला धुआं, कार से लखनऊ हुए रवाना 

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के सरकारी चार्टर्ड प्लेन में सोमवार को टेक-ऑफ से पहले अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते उन्हें सड़क मार्ग से वापस लखनऊ जाना पड़ा। बताया गया कि रनवे पर उड़ान भरने से ठीक पहले विमान के एक इंजन में कोई खराबी आ गई। इसके बाद एहतियातन विमान को उड़ान नहीं भराई गई।

ब्रजेश पाठक मुरादाबाद और संभल दौरे पर थे। संभल में समीक्षा बैठक करने के बाद वह करीब सवा चार बजे मुरादाबाद के भदारसना एयरपोर्ट पहुंचे थे। टीम के साथ विमान में बैठने के बाद रन वे पर स्टार्ट किया गया तभी अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। इसके बाद विमान को उड़ाना सुरक्षित नहीं समझते हुए ब्रजेश पाठक सहित टीम को बाहर निकाल लिया गया।

डिप्टी सीएम के ओएसडी के मुताबिक, सोमवार शाम 4:15 मिनट पर इंजन में आई खराबी के कारण विमान को उड़ाना सुरक्षित नहीं माना गया। इसके बाद कुछ देर इंतजार करने के बाद ब्रजेश पाठक सड़क मार्ग से गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
प्लेन नहीं कर सका टेक ऑफ

मुंडापांडे एयरपोर्ट अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से उड़ान भरने में दिक्कत आ गई है। इसके चलते उनका प्लेन टेक ऑफ नहीं कर सका। किन कारणों से प्लेन में खराबी है। इसकी जांच की जा रही है। विमान को सही करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User