फिर चला योगी का बुलडोज़र: कोर्ट की जमीन पर कब्जा कर बना दी थी कोतवाली, बुलडोजर चलाकर ढहाई गई 

हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया. यहां पुलिस ने अवैध कब्जा कर लिया और वो भी कोर्ट की जमीन पर. आइए बताते हैं इस मामले में आगे क्या हुआ.

Aug 24, 2023 - 20:22
0 82
फिर चला योगी का बुलडोज़र: कोर्ट की जमीन पर कब्जा कर बना दी थी कोतवाली, बुलडोजर चलाकर ढहाई गई 

उत्तर प्रदेश सरकार अवैध अतिक्रमण को लेकर सख्त कदम उठा रही है. प्रदेश के कई जिलों में बीते दिनों बाबा का बुलडोजर गरजा और सरकारी जमीनों को अवैध अतिक्रमण से खाली कराया गया. यह एक्शन लगातार जारी है. 

प्रशासन आए दिन ऐसे मामलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रहा है. ऐसे ही अगर पुलिस ही अवैध कब्जा करने लग जाए तो क्या किया जाए. उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया. यहां पुलिस ने अवैध कब्जा कर लिया और वो भी कोर्ट की जमीन पर. आइए बताते हैं इस मामले में आगे क्या हुआ.

जानकारी के मुताबिक कोर्ट की जमीन पर अवैध कब्जा कर शाहाबाद कोतवाली की बिल्डिंग बना दी गई. दरअसल, शाहाबाद कोतवाली के पड़ोस में मुंसिफ कोर्ट की जमीन पड़ी थी. 

लंबे समय से खाली पड़ी इस भूमि पर मुंसिफ कोर्ट बनाए जाने की मांग उठ रही थी. मुंसिफ कोर्ट बनता इससे पहले शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने जमीन पर कब्जा कर लिया और बिल्डिंग का अवैध निर्माण भी करवा दिया. अगर यह मामला कोर्ट ने पहुंचा होता तो शायद इस मामले में आगे कुछ नहीं होता. 

मामला न्यायालय पंहुचा तो प्रशासन को भी हरकत में आना पड़ा. कोर्ट ने जमीन खाली कराने का आदेश दिया. इसके बाद कोतवाली की बिल्डिंग पर बाबा का बुलडोजर गरजा. 

आज न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण कर बनाई गई शाहाबाद कोतवाली की बिल्डिंग को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर गिराया और मुंसिफ कोर्ट की जमीन को कब्जा मुक्त कराया. इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. फिलहाल, क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.  

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 10
Funny Funny 0
Wow Wow 9
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User