योगी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे जानिए कितने लक्ष्य हुए पूरे और क्या रह गए अधूरे

मुख्यमंत्री योगी ने इस 100 दिनों में कई बड़े फैसले लिए हैं, जो एक सीएम और नेता के तौर पर उनकी अलग पहचान बनाते हैं. योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन का लक्ष्य पहले से ही तय कर के रखा था जिसे वो समय सीमा से पहले ही पूरा कर चुके हैं.

Jul 04, 2022 - 03:42
0 85
योगी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे जानिए कितने लक्ष्य हुए पूरे और क्या रह गए अधूरे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 2.0 के दूसरे कार्यकाल को आज 100 दिन पूरे हो जाएंगे. सीएम योगी आज इस मौके पर लखनऊ के लोकभवन में दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.  मुख्यमंत्री योगी ने इस 100 दिनों में कई बड़े फैसले लिए हैं, जो एक सीएम और नेता के तौर पर उनकी अलग पहचान बनाते हैं. इन 100 दिनों में योगी सरकार ने पहली कैबिनेट में फ्री राशन के फैसले के बाद राज्य में निवेश लाने के लिए पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन तक कई बड़े फैसले लिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में 100 दिनों में सरकार के महत्वपूर्ण फैसले और तय की गई कुछ योजनाओं की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे.  दरअसल, योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन का लक्ष्य पहले से ही तय कर के रखा था जिसे वो समय सीमा से पहले ही पूरा कर चुके हैं. 

बता दें, योगी सरकार ने 25 मार्च लगातार दूसरे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. सीएम योगी ने अपने मंत्रियों और विभागों के लिए 100 दिन की कार्ययोजना तैयार की थी जिसके बाद मंत्रियों से 100 दिनों, 6 महीने, 1 साल, 2 साल और 5 साल की कार्ययोजना तैयार करने को कहा था. वहीं, अब सरकार अपने पहले चरण में 100 दिन के कार्यकाल का रिपोर्ट जनता के सामने रखेगी.

100 दिन - पूरे हुए काम

नगर निकायों में 280 पिंक टायलेट का निर्मााण पूरा हो गया. 

अमृत योजना के तहत पेयजल की 19 परियोजनाएं हुई.

सभी 12022 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम शुरू हुआ. 

स्मार्ट सिटी वाले शहरों में 50 परियोजनाओं का काम तय समय अनुसार पूरा हुआ. 

स्मार्ट सिटी में निर्माणाधीन 75 परियोजनाओं का काम पूरा हुआ. 

पीएम स्वनिधि योजना में 84148 स्ट्रीट वेंडरों को ऋण वितरण

100 दिन - अधूरे काम

सिटी बस सेवा के लिए एप विकसित करने का काम अधूरा रह गया है. 

14 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या दोगुना करने का काम अधूरा रह गया है. 

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User