महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना का दफ्तर सील, उद्धव ठाकरे को लगा एक और झटका

महाराष्ट्र विधानसभा के आज से शुरू होने वाले विशेष सत्र के पहले परिसर में स्थित शिवसेना विधायी दल का दफ्तर सील कर दिया गया। दफ्तर के बाहर मराठी भाषा में लिखा नोटिस चस्पा किया गया है।

Jul 03, 2022 - 05:56
0 62
महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना का दफ्तर सील, उद्धव ठाकरे को लगा एक और झटका

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में एक बार फिर शिवसेना के दोनों गुट आमने-सामने हैं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने राजन सालवी को उम्मीदवार बनाया है तो भाजपा की तरफ से युवा नेता और पहली बार विधायक चुने गए राहुल नार्वेकर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस चुनाव में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की तरफ से व्हिप जारी किया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, यह हम पर लागू नहीं होता। 

महाराष्ट्र विधानसभा के आज से शुरू होने वाले विशेष सत्र के पहले परिसर में स्थित शिवसेना विधायी दल का दफ्तर सील कर दिया गया। दफ्तर के बाहर मराठी भाषा में लिखा नोटिस चस्पा किया गया है। 

शिवसेना के स्पीकर प्रत्याशी राजन साल्वी विधान परिषद के उप सभापति निलम गोर्हे के ऑफिस में बैठे हैं। नोटिस में लिखा गया है कि यह कार्यालय शिवसेना विधायी दल के निर्देश पर सील किया गया है। आज ही महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर का चुनाव होगा। यह शिवसेना व बागी शिंदे गुट के बीच पहला शक्ति परीक्षण होगा। विधानसभा में स्पीकर का पद एक साल से रिक्त है।  

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा, हम विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए ह्विप जारी करेंगे। मजे की बात यह है कि दोनों गुट (ठाकरे और शिंदे) शिवसेना के सभी विधायकों के वोट के दावे कर रहे हैं। शनिवार को शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने गोवा में पत्रकारों से कहा, भाजपा के विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को अग्रिम बधाई देता हूं क्योंकि वे राज्य के सबसे युवा विधानसभा अध्यक्ष होंगे। विधायकों को व्हिप जारी करने के सवाल पर उन्होंने कहा, दूसरे पक्ष को सुप्रीम कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी है। इसलिए सचेतक भरत गोगावले व्हिप जारी करेंगे लेकिन, आदित्य ठाकरे समेत उद्धव गुट के 16 विधायकों की सदस्यता खत्म नहीं की जाएगी।  

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User