हर आधार कार्ड वाले को सरकार देगी 4.78 लाख रुपये का सस्‍ता लोन? आई बड़ी जानकारी- PIB Fact Check

आधार कार्ड को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है. ये मैसेज का दावा है कि केंद्र सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को ₹ 4,78,000 का लोन मुहैया करा रही है. इस मैसेज के साथ लोन के ल‍िए अप्‍लाई करने का ल‍िंक भी द‍िया गया है.

Jan 18, 2023 - 08:58
0 75
हर आधार कार्ड वाले को सरकार देगी 4.78 लाख रुपये का सस्‍ता लोन? आई बड़ी जानकारी- PIB Fact Check

भारत सरकार की ओर से लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड को रखना और बैंक खाते समेत अलग-अलग खातों से उसे लिंक कराना अनिवार्य है. आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जो देश के किसी भी नागरिक को सरकारी सुविधाओं को लेने में मदद करता है. 
आधार कार्ड को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है. ये मैसेज का दावा है कि केंद्र सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को ₹ 4,78,000 का लोन मुहैया करा रही है. इस मैसेज के साथ लोन के ल‍िए अप्‍लाई करने का ल‍िंक भी द‍िया गया है. 
वायरल हो रहे मैसेज का पीआईबी फैक्‍ट चेक क‍िया गया तो इससे जुड़ी हकीकत सामने आई. फैक्‍ट चेक में पाया गया क‍ि सरकार की तरफ से ऐसा कोई भी आदेश नहीं द‍िया गया है. यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. इसके आधार पर जालसाजी का प्रयास क‍िया जा सकता है. पीआईबी फैक्‍ट चेक के माध्‍यम से सलाह दी गई है अपनी व‍ित्‍तीय और व्‍यक्‍त‍िगत जानकारी क‍िसी के साथ शेयर न करें.


केंद्र सरकार की आध‍िकार‍िक फैक्ट चेकर 'पीआईबी फैक्ट चेक' ने लोगों से ऐसे क‍िसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश को फॉरवर्ड करने से मना क‍िया है. PIB Fact Check की तरफ से उपरोक्‍त संदेश के बारे में बताया गया क‍ि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. सरकार की तरफ से ऐसा कोई भी आदेश नहीं द‍िया गया है.
बता दे कि सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहे इस मैसेज में दावा क‍िया गया क‍ि सरकार 4.78 लाख रुपये का लोन दे रही है. यह लोन आधार कार्ड के जर‍िये म‍िलेगा. इसमें फाइल चार्ज और ब्‍याज दर आद‍ि को लेकर चर्चा नहीं की गई है. मैसेज के साथ द‍िए गए ल‍िंक से लोन के ल‍िए अप्‍लाई करने के ल‍िए कहा गया है. 
बता दें कि पीआईबी फैक्ट चेक सोशल मीडिया पर वायरल फेक मैसेज या पोस्ट को सामने लाती है और उनका खंडन करता है. ये सरकारी नीतियों और स्कीमों पर गलत जानकारी का सच सामने लेकर आता है. अगर आप भी किसी वायरल मैसेज का सच जानना चाहते हैं तो 918799711259 इस मोबाइल नंबर या socialmedia@pib.gov.in पर मेल कर सकते हैं. 

What's Your Reaction?

Like Like 18
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 12
Wow Wow 3
Sad Sad 4
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User