चलती स्कूटी पर लड़के की गोद में बैठी लड़की, कर रहे थे दोनों रोमांस, अश्लीलता फैलाने के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ में चलती स्कूटी पर रोमांस करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हजरतगंज पुलिस ने राजधानी की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता फैलाने वाले युवक और युवती को पकड़ लिया है। युवती नाबालिग है। इन पर पब्लिक प्लेस पर अश्लीलता फैलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा मुकदमा दर्ज किया गया था।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक देखा जा रहा है कि एक कपल चलती स्कूटी पर एक दूसरे को किस कर रहा है। लड़की युवक की गोद में पीछे की तरफ मुंह करके बैठी है। बताय जा रहा है कि लखनऊ में चलती स्कूटी पर रोमांस करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हजरतगंज पुलिस ने राजधानी की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता फैलाने वाले युवक और युवती को पकड़ लिया है। युवती नाबालिग है। इन पर पब्लिक प्लेस पर अश्लीलता फैलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा मुकदमा दर्ज किया गया था।
युवक पर मोटर व्हीकल एक्ट और अश्लीलता फैलाने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी। कपल का वीडियो इनके पीछे चल रहे लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवक को ढूढ़ने में कामयाब रही।
दरअसल, एक युवक और युवती चलती स्कूटी पर ही रोमांटिक तरीके से पेश आने लगे। लखनऊ की सड़कों पर एक युवक और युवती ने खुलेआम फिल्मी अंदाज में निकल पड़े। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें लड़का स्कूटी चलाता दिख रहा है।
वीडियो देखने का लिंक - https://twitter.com/meevkt/status/1615350821184753665?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1615350821184753665%7Ctwgr%5E97c633edca15a59c90fb4b85d0a954dab1f4b7a2%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.thenetizennews.com%2F2023%2F01%2F18%2Flucknow-news-romance-on-a-moving-scooty-girlfriend-was-seen-kissing-boyfriend%2F
इस दौरान यातायात नियमों के अनुसार तो लड़की को हेलमेट पहनकर स्कूटी पर लड़के के वाली सीट पर बैठना चाहिए, लेकिन लड़की युवक की गोद में बैठकर उसे बाहों में भरकर गले लगाते हुए किस करती नजर आ रही है।
इस दौरान जिसने भी दोनों को देखा, वो हैरान रह गया। कुछ लोगों ने इस घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों का कहना है कि इस बेशर्मी भरे अंदाज में सड़क पर ऐसी हरकत करते हुए चलना कपल के लिए तो खतरनाक है, ही ये ट्रैफिक रूल्स का खुलेआम उल्लंघन भी है। इसके साथ ही सामाजिक रूप से यह घटना बेहद अशोभनीय है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हजरतगंज चौराहे के पास एक युवक-युवती स्कूटी पर यातायात नियम तोड़ते निकल रहे हैं। स्कूटी चला रहे युवक की गोद में बैठी युवती युवक को किस करते नजर आ रही है। मंगलवार देर शाम वीडियो वायरल होने पर उत्तर प्रदेश पुलिस के ट्विटर हैंडल से स्कूटी सवार युवक-युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वीडियो वॉयरल होने के बाद लखनऊ सेंट्रल जोन की डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक इनकी तलाश में 2 टीमें लगाई गई हैं और सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं. इन पर मोटर व्हीकल एक्ट के साथ-साथ अश्लीलता फैलाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। यह वीडियो लखनऊ के हजरतगंज का है। जहां लड़के-लड़कियों ने चलती स्कूटी पर ऐसा कारनामा किया कि उनका वीडियो इंटरनेट पर छा गया।
बुधवार सुबह तक आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया. लखनऊ पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर हजरतगंज थाने में धारा 294, 279 भादवि के तहत मुकदमा लिखा गया था, आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह चिनहट का रहने वाला है और स्कूटी को सीज कर दिया गया है। हालांकि पुलिस ने नाबालिग लड़की के बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
What's Your Reaction?
Like
18
Dislike
0
Love
9
Funny
10
Wow
1
Sad
4
Angry
6

Comments (0)