हर साल देंगे 16 लाख सरकारी और प्राइवेट नौकरिया: बोले CM Yogi

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए उनकी सरकार बराबर प्रयास कर रही है। इसी प्रयास का नतीजा है कि वर्ष 2017 में जो बेरोजगारी दर 19 थी अब वह घटकर तीन से चार तक आ चुकी है।

Jun 11, 2023 - 01:45
0 58
हर साल देंगे 16 लाख सरकारी और प्राइवेट नौकरिया: बोले CM Yogi

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए हर साल एक लाख सरकारी और 12 से 15 लाख प्राइवेट नौकरी के मौके सृजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में यह घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को मिशन निरामय के तहत संस्थान में आयोजित प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर पद पर भर्ती पाने वाले अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मौजूद थे। 

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए मिशन निरामय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए स्टाफ नर्स के 1,974 पदों की भर्ती का उत्तरदायित्व एसजीपीजीआई को दिया गया था। संस्थान ने पदों की भर्ती परीक्षा के बाद परीक्षा परिणाम 10 अप्रैल को शासन को दे दिया था। अब चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए उनकी सरकार बराबर प्रयास कर रही है। इसी प्रयास का नतीजा है कि वर्ष 2017 में जो बेरोजगारी दर 19 थी अब वह घटकर तीन से चार तक आ चुकी है।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के 63 जिलों में मेडिकल कॉलेज खुल चुका है या फिर खुलने जा रहा है। जल्द ही हर जनपद में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। सीएम ने कहा कि आरोग्यता में जितनी भूमिका डॉक्टरों की है उतनी ही पैरामेडिकल स्टाफ और नर्स की भी है।

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र पाने वाली नर्सों से कहा कि उनका पेशा सेवा का है। अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदार बीमारी के साथ ही आर्थिक बोझ के दबाव में चिड़चिड़े हो जाते हैं। नर्सिंग ऑफिसर को ऐसे में धैर्य दिखाना चाहिए। उनको अपने अच्छे व्यवहार से मरीज और तीमारदारों की मदद करनी चाहिए। ऐसा करके वो मरीज का आधा रोग दूर कर देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 34
Dislike Dislike 0
Love Love 12
Funny Funny 0
Wow Wow 9
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User