West Bengal Election 2026 Voting : सुबह 9 बजे तक 19% मतदान, पश्चिम बंगाल में जमकर वोटिंग

पश्चिम बंगाल में इस बार सुबह से ही खूब वोटिंग हो रही है। सुबह 9 बजे तक West Bengal में 18.76% मतदान दर्ज किया गया। शुरुआती रुझान तेज दिख रहे हैं अब नजर दोपहर और शाम के टर्नआउट पर टिकी है। इस बार माना जा रहा है कि पिछले सारे रिकॉर्ट तोड़कर बंगाल में खूब वोटिंग होगी। 

Apr 23, 2026 - 10:06
0 8
West Bengal Election 2026 Voting : सुबह 9 बजे तक 19% मतदान, पश्चिम बंगाल में जमकर वोटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 16 जिलों की 152 विधानसभा में वोटिंग हो रही है। पहले चरण में बंगाल के कुल 3,60,77,171 वोटर्स वोट करेंगे। पंजीकृत सभी 3,60,77,171 मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं।

पश्चिम बंगाल में इस बार सुबह से ही खूब वोटिंग हो रही है। सुबह 9 बजे तक West Bengal में 18.76% मतदान दर्ज किया गया। शुरुआती रुझान तेज दिख रहे हैं अब नजर दोपहर और शाम के टर्नआउट पर टिकी है। इस बार माना जा रहा है कि पिछले सारे रिकॉर्ट तोड़कर बंगाल में खूब वोटिंग होगी। 

बंगाल का CEO कार्यालय पूरी तरह से अलर्ट पर है, क्योंकि 152 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी होने के साथ ही कंट्रोल रूम पूरी सक्रियता से काम कर रहा है। हर बूथ, हर पल और हर वोट पर नज़र रखी जा रही है। 100% वेबकास्टिंग हो रही है। किसी भी तरह की धांधली की गुंजाइश बिल्कुल भी नहीं बची है।

100 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 4,025 है, जबकि 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 2,04,618 है। कुल 43 अनिवासी भारतीय मतदाता हैं, और 69,468 सेवारत मतदाता हैं। 

पहले चरण में होने वाले इन 152 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं। पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 1,311 है, जबकि महिला उम्मीदवारों की संख्या 167 है।

इस बार बंगाल में मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी के बीच है। इस बार चुनाव सिर्फ दो चरणों में कराए जा रहे हैं, जबकि 2021 में आठ और 2016 में छह चरणों में मतदान हुआ था।

हालांकि चरणों की संख्या कम हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं और चुनाव आयोग ने सख्त नियमों के पालन के लिए कई नए कदम उठाए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User