Weather: बिहार-झारखंड समेत उत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश, कई राज्य गर्मी से बेहाल

मौसम के इस बदले मिजाज का असर पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक देखने को मिल रहा है, जहां छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो रही है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। फिलहाल इससे राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है, क्योंकि उत्तर-पश्चिम भारत में 11 मई से आंधी-तूफान और बारिश का एक नया दौर शुरू होने वाला है।

Weather: बिहार-झारखंड समेत उत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश, कई राज्य गर्मी से बेहाल

भीषण गर्मी के मौसम में पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर, पूर्वी और मध्य भारत में मौसम कहर बरपा रहा है। आंधी-तूफान, गरज और चमक के साथ तेज बारिश से जुड़ी घटनाओं में बिहार और झारखंड में छह लोगों की जान चली गई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं।

मौसम के इस बदले मिजाज का असर पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक देखने को मिल रहा है, जहां छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो रही है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। फिलहाल इससे राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है, क्योंकि उत्तर-पश्चिम भारत में 11 मई से आंधी-तूफान और बारिश का एक नया दौर शुरू होने वाला है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तरी कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर 50-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और बारिश हुई। 

पटना में आए भीषण तूफान में पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। इससे तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह चरमरा गई। झारखंड के कोडरमा जिले में बीती रात भीषण बारिश के दौरान बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। ये तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। राज्य सरकार ने चार-चार लाख मुआवजे की घोषणा की है।