चुनावी सभा में बोले केंद्रीय मंत्री- मेरे सपने में आए थे मुलायम, कहा- तुम्हें पूरा करना है सपना

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने जब संबोधन की शुरुआत की तो उन्होंने कहा कि रात में उनके सपने में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आए थे। वे कह रहे थे कि उप चुनाव में भी अपने शब्दों से इतना अपमान भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य और प्रो. बघेल ने नहीं किया, जितना अखिलेश ने किया था।

Dec 03, 2022 - 08:31
0 34
चुनावी सभा में बोले केंद्रीय मंत्री- मेरे सपने में आए थे मुलायम, कहा- तुम्हें पूरा करना है सपना

मैनपुरी में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में प्रो. बघेल ने कहा कि नेताजी उनके सपने में आए थे। वे कह रहे थे कि मैनपुरी को जीतकर उन्हें मुलायम सिंह यादव का सपना पूरा करना है। उन्होंने नेताजी का सपना पूरा करने के लिए जनता से अपील भी की। 

क्रिश्चियन मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा थी। जनसभा में मुख्यमंत्री के संबोधन से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने संबोधन किया। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने जब संबोधन की शुरुआत की तो उन्होंने कहा कि रात में उनके सपने में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आए थे। वे कह रहे थे कि उप चुनाव में भी अपने शब्दों से इतना अपमान भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य और प्रो. बघेल ने नहीं किया, जितना अखिलेश ने किया था। अखिलेश यादव ने अध्यक्ष पद से उन्हें हटाकर जो अपमान किया था वो सबसे भारी है। 

प्रो. बघेल ने आगे कहा कि नेताजी ने कहा कि मैनपुरी की सीट जीतकर उन्हें सपना पूरा करना है। कहा कि जनसभा में उमड़ा जनसमूह बता रहा है कि भाजपा जीत रही है। उन्होंने नेताजी का सपना पूरा करने के लिए जनता से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को जिताने की अपील की। 

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 3
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User