इस साल BJP को कांग्रेस से 6 गुना ज्यादा मिला चंदा, जानिए जानें किस पार्टी को कितने करोड़ मिले

सत्तारूढ़ भाजपा को वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान चंदे के रूप में 614.53 करोड़ रुपये मिले, जो विपक्षी कांग्रेस द्वारा जुटाई गई राशि के छह गुना से अधिक है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस को इस अवधि में 95.46 करोड़ रुपये का चंदा मिला है.

Nov 30, 2022 - 13:21
0 57
इस साल BJP को कांग्रेस से 6 गुना ज्यादा मिला चंदा, जानिए जानें किस पार्टी को कितने करोड़ मिले

सीटों के मामले और राजनीतिक चंदा के मामले में भी भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से काफी आगे है. भाजपा के ऊपर इस साल यानी 2021-22 में खूब धनवर्षा हुई है, यही वजह है कि भाजपा को मिला चंदा कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के मुकाबले काफी अधिक है. सत्तारूढ़ भाजपा को वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान चंदे के रूप में 614.53 करोड़ रुपये मिले, जो विपक्षी कांग्रेस द्वारा जुटाई गई राशि के छह गुना से अधिक है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस को इस अवधि में 95.46 करोड़ रुपये का चंदा मिला है.

चुनाव आयोग द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को इस अवधि के दौरान चंदे के रूप में 43 लाख रुपये प्राप्त हुए, जबकि माकपा को 10.05 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई. वहीं आम आदमी पार्टी को  44 करोड़ 54 लाख रुपये प्राप्त हुए. ये सभी आंकड़े 20 हजार रुपये से ज्यादा की धनराशि एकमुश्त देने वालों के मद में मिली है. 

बता दे माकपा की केरल में सरकार है. चार राष्ट्रीय दलों ने हाल में निर्वाचन आयोग को प्राप्त चंदे की अपनी नवीनतम रिपोर्ट पेश की थी, जिसने दस्तावेजों को मंगलवार को सार्वजनिक किया.

आयोग को भेजी रिपोर्ट में राजनीतिक दल सिर्फ 20,000 रुपये या इससे ज्यादा एकमुश्त चंदा देने वालों का ब्यौरा ही आयोग को भेजते हैं. इसमें व्यक्तिगत तौर पर 20,000 रुपये से कम का योगदान करने वालों से मिली रकम की आय का ब्यौरा नहीं होता है.

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 3
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User