सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी बने अशरफ अली- हुए फरार, फ़र्ज़ी आधार कार्ड से कर रहे हवाई यात्रा

पुलिस ने बताया कि इरफान ने नकली नाम से दिल्ली और मुंबई की हवाई यात्रा की। आधार कार्ड में उनकी तस्वीर थी, लेकिन नाम अशरफ अली लिखा हुआ था। पुलिस ने इरफान और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही छिपने के लिए फर्जी आधार कार्ड से होटलों में रूम लिया है।

Nov 30, 2022 - 13:08
0 63
सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी बने अशरफ अली- हुए फरार, फ़र्ज़ी आधार कार्ड से कर रहे हवाई यात्रा

कानपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। एसपी एमएलए इरफान सोलंकी और उनके भाई, झोपड़ी में आग लगाने के मामले में फरार चल रहे हैं। इस बीच मामले की जांच में जुटी पुलिस ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है।

पुलिस ने बताया कि इरफान ने नकली नाम से दिल्ली और मुंबई की हवाई यात्रा की।  आधार कार्ड में उनकी तस्वीर थी, लेकिन नाम अशरफ अली लिखा हुआ था। पुलिस ने इरफान और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही छिपने के लिए फर्जी आधार कार्ड से होटलों में रूम लिया है। साथ ही विधायक की इस काम में मदद करने के लिए 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने फर्जी आईडी कार्ड बनाने में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर और प्रिंटर जब्त किए हैं। बता दें, विधायक इरफान सोलंकी दो आपराधिक मामलों में वांछित हैं। 

जानकारी के लिए बता दे विवेचना के दौरान सामने आया कि कूटरचित तरीके से आधार कार्ड बनाना। यह जानते हुए कि यह बहुत बड़ा अपराधिक कृत्य है। अपनी पहचान छिपाकर हवाई यात्रा करना और अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरक्षा घेरे को तोड़ना बड़ा अपराध है। फर्जी आधार कार्ड में दूसरे का नाम और अपनी फोटो का इस्तेमाल किया गया था। इंडिगो के विमान से दिल्ली से मुंबई के लिए हवाई यात्रा की है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि विधायक की मदद करने के लिए सपा नेत्री नूरी शौकत, अख्तर मंसूरी, अनवर मंसूरी और अली को गिरफ्तार किया गया है। चारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं, इशरत अली और अम्मार इलाही नाम के दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाना अभी बाकी है। 

बता दें जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली बेबी नाज का प्लाट है। यह प्लाट बेबी नाज के पिता का था। पिता के निधन के बाद इस प्लाट पर बेबी नाज अपना कब्जा है। बेबी का परिवार प्लाट में ट्टर और छप्पर डालकर रहता है। बेबी मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। बेबी नाज ने आरोप लगाया था कि सपा विधायक और उनके भाई प्लाट पर कब्जा करना चाहते थे। बीते 7 नवंबर (सोमवार) को परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इसी बीच विधायक और उनके भाई ने झोपड़ी में आग लगा दी गई। एसपी एमएलए अपने भाई के साथ बीते 22 दिनों से फरार हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 4
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User