सलमा करती रही प्यार और सिराज चाहता था छुटकारा, 8 साल की मोहब्बत का दर्दनाक अंत

सिराज का सलमा नाम की लड़की से पिछले आठ सालों से प्रेम संबंध चला रहा था. लेकिन सिराज के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और करवा दी. लेकिन यह सलमा को नागवार गुजरी और वह सिराज पर पत्नी को तलाक देने का दबाव बनाती रही. इससे परेशान होकर सिराज ने अपने चचेरे भाई मोहर्रम अली के साथ मिलकर सलमा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

Jan 06, 2023 - 17:21
0 129
सलमा करती रही प्यार और सिराज चाहता था छुटकारा, 8 साल की मोहब्बत का दर्दनाक अंत

रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस वारदात को उसके प्रेमी ने दो लोगों के साथ मिलकर अंजाम दिया था. दोनों के बीच 8 साल तक लव अफेयर था. इसके बाद युवक की शादी हो गई थी लेकिन लड़की उससे शादी करने की जिद कर रही थी.

थाना कोतवाली नगर के बरईपुर के रहने वाले सिराज का सलमा नाम की लड़की से पिछले आठ सालों से प्रेम संबंध चला रहा था. लेकिन सिराज के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और करवा दी. लेकिन यह सलमा को नागवार गुजरी और वह सिराज पर पत्नी को तलाक देने का दबाव बनाती रही. इससे परेशान होकर सिराज ने अपने चचेरे भाई मोहर्रम अली के साथ मिलकर सलमा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. बीते 31 दिसंबर को सिराज अली ने सलमा को घूमने के बहाने से बुलाया और चलती गाड़ी में रस्सी से उसका गला घोंट दिया. फिर लाश को हसनपुर स्थित एक कुएं में फेंक कर फरार हो गए.

बता दे सिराज का सलमा से 8 साल तक प्रेम संबंध रहा. लेकिन सिराज के परिवार वालों ने उसकी एक साल पहले दूसरी लड़की से शादी करवा दी थी. इसके बाद भी सलमा लगातार सिराज पर तलाक लेकर उससे निकाह करने का दबाव बना रही थी. लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं था. लगातार दबाव के चलते उसने चचेरे भाई मोहर्रम अली के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची.

बीते 31 दिसंबर को सिराज ने सलमा को घूमने के बहाने बुलाया. इसके बाद चलती गाड़ी में रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी. फिर चचेरे भाई और उसके दोस्त अनिल यादव के साथ मिलकर लाश को बछरावां थाना क्षेत्र के हसनपुर स्थित एक कुएं में फेंक दिया और फरार हो गए. लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. इसी दौरान कई ऐसे सुराग मिले जो सिराज की साजिश की ओर ले गए. पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सलमा सिराज पर तलाक लेकर शादी करने का दबाव बना रही थी.

इससे छुटकारा पाने के लिए सिराज ने मोहर्रम अली और अनिल यादव के सहयोग से हत्या कर दी और लाश को कुएं में फेंक दिया. पुलिस मुठभेड़ में सिराज और मोहर्रम अली को गिरफ्तार किया. इसके बाद अनिल को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.  

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 0
Wow Wow 4
Sad Sad 6
Angry Angry 10
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User