Prateek Yadav Death News: पोस्ट मार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव, सपा ने की हाई लेवल जांच की मांग

May 13, 2026 - 10:02
0 3
Prateek Yadav Death News: पोस्ट मार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव, सपा ने की हाई लेवल जांच की मांग

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही लखनऊ में अपर्णा यादव के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है. सभी प्रतीक की मौत से स्तब्ध हैं. फिलहाल, घर का गेट बंद है. पति प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही अपर्णा यादव दिल्ली से लखनऊ रवाना हो गई थीं. वह लखनऊ पहुंच चुकी हैं. 

अपर्णा के आवास पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान पहुंची हैं. बबीता चौहान ने प्रतीक यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया और वह परिवार से मिलने आई हां. अपर्णा यादव के घर में बच्चों और अपनी मां के साथ पति प्रतीक भी रहते थे.

प्रतीक यादव की मौत के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो भी कानूनी रास्ता है, उसे अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बहुत ही अच्छा लड़का था, अब हमारे बीच वह नहीं हैं.


वहीं उनसे जब प्रतीक यादव से आखिरी मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो अखिलेश यादव ने कहा कि तारीख तो नहीं बता सकता मैं. लेकिन करीब दो महीने पहले हमारी मुलाकात हुई थी. तब भी मैंने कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो. बता दें कि बुधवार की सुबह प्रतीक यादव की मौत हो गई. प्रतीक को लखनऊ के सिविल अस्पताल ब्रॉट डेड लाया गया था.

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User