Prateek Yadav Family: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे प्रतीक यादव, जानें परिवार में कौन-कौन लोग हैं 

May 13, 2026 - 10:11
0 3
Prateek Yadav Family: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे प्रतीक यादव, जानें परिवार में कौन-कौन लोग हैं 


समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का महज 38 साल की उम्र में निधन हो गया है. प्रतीक यादव को आज सुबह पांच बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया था, उस समय उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर से परिवार में शोक पसर गया है. 

प्रतीक यादव हमेशा राजनीति से दूर रहते थे और उन्होंने अपना बड़ा बिज़नेस स्थापित किया था, वो अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल के लिए जाने जाते थे. इसके अलावा एक एनिमल लवर के तौर पर भी उन्हें जाता था.  वो काफी फिटनेस फ्रीक माने जाते थे. लखनऊ में उनका एक हाई-एंड जिम हैं जो प्रीमियम ग्राहकों को सेवाएं देता है. सोशल मीडिया पर भी वो अपने वर्कआउट के वीडियो शेयर कर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरुक करते थे. उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक था. 

अखिलेश यादव और प्रतीक यादव सौतेले भाई थे. अखिलेश यादव जहां राजनीति में सक्रिय हैं वहीं प्रतीक ने हमेशा राजनीति से दूरी बनाए रखी. यादव परिवार में अक्सर खींच-तान की खबरों को हवा मिलती रहती थी लेकिन दोनों भाईयों के व्यक्तिगत रिश्तों को लेकर कभी कोई चर्चा नहीं हुई. परिवार के कार्यक्रमों में अक्सर दोनों के बीच मान-सम्मान का रिश्ता देखा जाता था.

प्रतीक यादव ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे. उनकी मां का नाम साधना गुप्ता था जो मुलायम यादव की दूसरी पत्नी थीं. उनकी पहली पत्नी का नाम मालती देवी था. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उनके सौतेले बड़े भाई हैं. अखिलेश यादव, मुलायम सिंह और मालती देवी के बेटे हैं. 

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव हैं जो यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद हैं. प्रतीक यादव की पत्नी का नाम अपर्णा यादव है जो बीजेपी नेता है और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की दो बेटियां हैं. वहीं अखिलेश यादव और डिंपल यादव की दो बेटियां और एक बेटा हैं. जिनके नाम अर्जुन, टीना और अदिति हैं. इनके अलावा प्रतीक के चाचा शिवपाल सिंह यादव, अभयराम यादव और राजपाल सिंह यादव हैं. 

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User