Prateek YadavDeath :मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन,CM योगी ने जताया दुख

May 13, 2026 - 10:19
Updated: 3 months ago
0 4
Prateek YadavDeath :मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन,CM योगी ने जताया दुख


प्रतीक यादव के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अचानक निधन अत्यंत दुखद है। मेरी ओर से श्रद्धांजलि। दुखद परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्राप्त हो और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति मिले। ऊं शांति!"

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का महज 38 साल की उम्र में निधन हो गया है. प्रतीक यादव को आज सुबह पांच बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया था, उस समय उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर से परिवार में शोक पसर गया है. 


अखिलेश यादव और प्रतीक यादव सौतेले भाई थे. अखिलेश यादव जहां राजनीति में सक्रिय हैं वहीं प्रतीक ने हमेशा राजनीति से दूरी बनाए रखी. यादव परिवार में अक्सर खींच-तान की खबरों को हवा मिलती रहती थी लेकिन दोनों भाईयों के व्यक्तिगत रिश्तों को लेकर कभी कोई चर्चा नहीं हुई. परिवार के कार्यक्रमों में अक्सर दोनों के बीच मान-सम्मान का रिश्ता देखा जाता था.

प्रतीक यादव ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे. उनकी मां का नाम साधना गुप्ता था जो मुलायम यादव की दूसरी पत्नी थीं. उनकी पहली पत्नी का नाम मालती देवी था. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उनके सौतेले बड़े भाई हैं. अखिलेश यादव, मुलायम सिंह और मालती देवी के बेटे हैं. 

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User