प्रधानमंत्री मोदी ने किया कांग्रेस पर वार - "उन्‍हें आईना मत दिखाओ, वे आईना भी तोड़ देंगे"

पीएम के इस संबोधन के दौरान लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बाधा डालने और कुछ कहने का का प्रयास किया तो पीएम ने एक शेर के जरिये कांग्रेस पर हमला बोला. उन्‍होंने कहा... वह जब दिन को रात कहें तो तुरंत मान लो अगर नहीं माने तो वे दिन में नकाब ओढ़ लेगे जरूरत हुई तो हकीकत को थोड़ा बहुत मरोड़ लेंगे वे मगरूर है खुद की समझ पर बेइंतहा उन्‍हें आईना मत दिखाओ, वे आईना भी तोड़ देंगे..

Feb 08, 2022 - 03:55
Updated: 5 years ago
0 63
प्रधानमंत्री मोदी ने किया कांग्रेस पर वार - "उन्‍हें आईना मत दिखाओ, वे आईना भी तोड़ देंगे"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के चालू बजट सत्र में लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई बहस का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गैंग का लीडर तक बता डाला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर अपनी अहंकार को नहीं छोड़ने का आरोप लगाया. पीएम मोदी ने कहा 'इतनी हारों के बाद भी आपका अहंकार बना हुआ है और आप इससे पीछा नहीं छुड़ा पा रहे. '

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमृत काल तक भारत के विकास में सक्रिय योगदान का समय है. आइए, नया संकल्प लें और अपने पिछले अंतराल को पाटने और देश के विकास के लिए काम करने के लिए एक बनें. मैं हैरान हूं कि कांग्रेस कर्तव्य की बात से बौखला गई है. आप कहते रहते हैं कि 'मोदीजी नेहरूजी का नाम नहीं लेते'. कर्तव्यों पर, पंडित नेहरू ने कहा, 'मैं आपको बताना चाहता हूं, यह एक स्वतंत्र भारत है. हम आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन आजादी के साथ जिम्मेदारी भी आती है.' यह देश एक और सर्वश्रेष्ठ है और इसी विश्वास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं.

पीएम के इस संबोधन के दौरान लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बाधा डालने और कुछ कहने का का प्रयास किया तो पीएम ने एक शेर के जरिये कांग्रेस पर हमला बोला. उन्‍होंने कहा...  
 
वह जब दिन को रात कहें तो तुरंत मान लो
अगर नहीं माने तो वे दिन में नकाब ओढ़ लेगे 
जरूरत हुई तो हकीकत को थोड़ा बहुत मरोड़ लेंगे 
वे मगरूर है खुद की समझ पर बेइंतहा 
उन्‍हें आईना मत दिखाओ, वे आईना भी तोड़ देंगे..

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग अब आपको (कांग्रेस को) 'पहचानने' लगे हैं. कुछ पहले से ही पहचान चुके हैं और कुछ भविष्‍य में पहचान जाएंगे. 50 साल तक आपको यहां बैठने (सत्‍ता पक्ष में) बैठने का मौका मिला है. तो इस दिशा में क्‍यों नहीं सोचते? जिस तरह वे (कांग्रेस) बोलते हैं ऐसा लगता है कि 100 साल तक सत्ता में नहीं आना है, जब आपने ही यह तय कर लिया तो मैंने भी तैयारी कर ली है. पीएम ने कहा कि नगालैंड के लोगों ने आखिरी बार 1988 में कांग्रेस के लिए वोट किया. ओडिशा ने 1995, गोवा ने 1994 में आपको वोट किया था. आपने एकल रूप से बहुत हासिल किया लेकिन उसके बाद से गोवा ने आपको स्‍वीकार नहीं किया. पीएम ने कहा कि मुद्दा केवल चुनाव नतीजों का नहीं है. यह इनके इरादों का है. सवाल यह उठता है कि इतने वर्ष तक सत्‍ता में रहने के बाद देश के लोग अब इन्‍हें लगातार खारिज क्‍यों कर रहे हैं. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा 'जो इतिहास से सबक नहीं लेते, वे इतिहास में खो जाते हैं. 1960-80 के दशक तक नेहरू और इंदिरा जी को टाटा-बिड़ला की सरकार कहा जाता था.'

पीएम ने कोरोना काल के दौरान कांग्रेस के रवैये पर भी सवाल उठाया. उन्‍होंने कहा, 'कोरोना वायरस वैश्विक महामारी है लेकिन कुछ ने राजनीतिक लाभ के लिए इसका भी इस्‍तेमाल किया. कोरोना काल में तो कांग्रेस  ने हद कर दी.आलोचना किसी भी लोकतंत्र की खास पहचान है लेकिन  'अंधा विपक्ष' लोकतंत्र के अपमान की तरह है.'उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें जो 50 साल चलती थीं, नए उपकरण की प्रक्रिया सालों चलती थीं और अंतिम निर्णय के दौरान वह पुरानी हो जाती थी. हमने इस प्रक्रिया को सरल बनाया है. रक्षा क्षेत्र के सभी लंबित मुद्दे, हमने हल करने का प्रयास किया. पहले हम रक्षा उपकरणों के लिए दूसरे देशों को देखते थे, स्पेयर पार्ट्स के लिए भी हम दूसरे देशों पर निर्भर थे. देश के रक्षा क्षेत्र में आत्मानिर्भर होना राष्ट्रीय सेवा है.

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User