आज से खुल गए इन राज्यों में स्कूल और कॉलेज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज (सोमवार) यानी 7 फरवरी से स्कूल-कॉलेज को खोल दिया गया है. हालांकि, इस दौरान कोविड गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है. कोरोना मामलों में कमी के बाद विभिन्न राज्य सरकारों ने स्कूलों को खोलने का फैसला लिया. केंद्र की गाइडलाइंस के मुताबिक, स्कूल-कॉलेजपरिसर को सैनिटाइज करके रखना होगा. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाना अनिवार्य है. 

Feb 07, 2022 - 04:24
0 53
आज से खुल गए इन राज्यों में स्कूल और कॉलेज

देश में घट रहे कोरोना मामलों के चलते सभी राज्यों में लगे प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है. इसी क्रम में कुछ राज्यों ने स्कूलों को खोला दिया है, कुछ में खोला जा रहा है. आज, 7 फरवरी से भी कई राज्यों में स्कूलों को सीमित कक्षाओं के लिए फिर से खोला जा रहा है.   दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शुक्रवार को सात फरवरी से कक्षा 9वीं-12वीं के लिए स्कूलों के साथ-साथ उच्च शैक्षणिक संस्थानों और कोचिंग सेंटर को फिर से खोलने का फैसला किया. 14 फरवरी से नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं फिर से शुरू करने का भी निर्णय किया गया.

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज (सोमवार) यानी 7 फरवरी से स्कूल-कॉलेज को खोल दिया गया है. हालांकि, इस दौरान कोविड गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है. कोरोना मामलों में कमी के बाद विभिन्न राज्य सरकारों ने स्कूलों को खोलने का फैसला लिया. केंद्र की गाइडलाइंस के मुताबिक, स्कूल-कॉलेजपरिसर को सैनिटाइज करके रखना होगा. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाना अनिवार्य है. 

केरल
केरल में कोविड-19 के मामलों में कमी आने के साथ ही राज्य सरकार ने सात फरवरी से 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की है. सात फरवरी से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया जाएगा.

उत्तर प्रदेश
7 फरवरी 2022 से उत्तर प्रदेश में भी स्कूल- कॉलेज पढ़ाई के लिए खुल रहे हैं. इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से गाइडलाइंस भी जारी की गई है. स्कूल और कॉलेज में कक्षाओं का संचानल कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा. इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी. सभी छात्रों को मास्क पहनकर ही स्कूल आना होगा. साथ ही स्कूल परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग की भी पालन करना होगा.

गुजरात
गुजरात में भी निर्देश दिया गया है कि सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूल सोमवार से पहली से नौवीं कक्षा के लिए ऑफलाइन पढ़ाई फिर से शुरू कर सकते हैं. हालांकि, ऑनलाइन शिक्षण पहले की तरह जारी रहेगा. विद्यार्थी अपनी इच्छा से किसी भी माध्यम का चयन कर सकते हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User