फरियादी की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी ने दिया अफसरों को आदेश भूमाफिया को तुरंत करो गिरफ्तार

प्रदेश में जमीनों पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने वालो पर उत्तर प्रदेश सरकार और और सख्ती करेगी। इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समन्धित अधिकारियों को निर्देश दे दिए है। फरियादी की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी ने दिया अफसरों को आदेश भूमाफिया को तुरंत करो गिरफ्तार .

Dec 21, 2021 - 04:32
Updated: 5 years ago
0 65
फरियादी की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी ने दिया अफसरों को आदेश भूमाफिया को तुरंत करो गिरफ्तार

सोमवार की सुबह बाबा गोरखनाथ व महंत अवेद्यनाथ की पूजा-अर्चना और गोसेवा के बाद हिंदू सेवाश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने जनता-दर्शन में बैठे लोगों के पास जाकर बारी-बारी से मिलना शुरू किया। इस दौरान कुछ महिलाओं और फिर कुछ पुरुषों की तरफ से एक जैसे ही आवेदन देख मुख्यमंत्री नाराज़  हो गए।

प्रदेश में जमीनों पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने वालो पर उत्तर प्रदेश सरकार और और सख्ती करेगी।  इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समन्धित अधिकारियों को निर्देश दे दिए है। 

हुआ कुछ ऐसा कि बांसगांव क्षेत्र के एक ही मामले के लिए योजनाबद्ध ढंग से जनता दर्शन में भेजे गए प्रकरण पर उन्होंने किसी भू-माफिया की साजिश होने की आशंका जताई। मुख्यमंत्री ने सभी का आवेदन पत्र पास खड़े कमिश्नर रवि कुमार एनजी को दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके पीछे जो भी भू-माफिया है, उसे चिह्नित कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से सभी भू-माफिया पर शिकंजा कसने का निर्देश भी दोहराया। उन्होंने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं। गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति राजेश सिंह पर मनमानी का आरोप लगा रहे प्री पीएचडी के छात्रों ने सोमवार को जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

What's Your Reaction?

Like Like 17
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 0
Wow Wow 8
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User