सबसे खतरनाक वायरस फिर Google Play Store पर सक्रिय तुरंत हटाइये यह APP

जोकर मैलवेयर गूगल प्ले-स्टोर का सबसे खतरनाक एंड्रॉयड वायरस है।  2017 में इसकी पहली बार पहचान हुई थी।  2019 में गूगल ने लोगों को आगाह करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट किया था, जिसमें उसने जोकर मैलवेयर से बचने के तरीके बताए थे। गूगल काफी समय से एंड्रॉयड ऐप्स पर बढ़ते हमले से लड़ाई कर रहा है।

सबसे खतरनाक वायरस फिर Google Play Store पर सक्रिय तुरंत हटाइये यह APP

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, Android डिवाइसिस को टारगेट करने वाला खतरनाक जोकर 'वायरस', जिसे आखिरी बार इस साल जुलाई में सक्रिय होने की सूचना मिली थी, Google Play Store पर फिर से उभर आया है। इस मैलवेयर को एंड्रॉयड ऐप्स में छिपाने के लिए जाना जाता है और अब 14 ऐप्स में इसका पता चला है। 

गूगल प्ले-स्टोर  पर सबसे खतरनाक एंड्रॉयड वायरस Joker malware एक बार फिर सक्रिय हो गया है. इस बार यह वायरस गूगल प्ले-स्टोर के Color Message नामक एक ऐप पर पाया गया है। प्ले स्टोर से इस ऐप को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। यह ऐप SMS टेस्टिंग को और मजेदार बनाने का दावा करता है। 

14 ऐप्स पर खतरनाक जोकर वायरस का पता चला है और एंड्रॉयड यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे जांच लें कि क्या उनमें से कोई भी इंस्टॉल है और उन्हें तुरंत हटा दें। 

1. Smart TV Remote
2. Easy PDF Scanner app
3. Volume Booster Louder Sound Equalizer
4. Flashlight Flash Alert on Call
5. Volume Boosting Hearing Aid
6. Battery Charging Animation Bubble Effects
7. Now QRCode Scan
8. Super-Click VPN
9. Battery Charging Animation Wallpaper
10. Classic Emoji Keyboard
11. Dazzling Keyboard
12. EmojiOne Keyboard
13. Halloween Colouring
14. Super Hero-Effect

जोकर मैलवेयर गूगल प्ले-स्टोर का सबसे खतरनाक एंड्रॉयड वायरस है।  2017 में इसकी पहली बार पहचान हुई थी।  2019 में गूगल ने लोगों को आगाह करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट किया था, जिसमें उसने जोकर मैलवेयर से बचने के तरीके बताए थे। गूगल काफी समय से एंड्रॉयड ऐप्स पर बढ़ते हमले से लड़ाई कर रहा है।  कंपनी ने 2019 में जोकर वायरस से अपनी लंबी लड़ाई के बारे में बात करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट भी प्रकाशित किया।  कुछ साल के दर्जन से अधिक ऐप्स पर वायरल का पता चलता रहता है, जिसे गूगल अपने प्ले स्टोर से हटा देता है. इस बार भी गूगल ने ऐसा ही कदम उठाया। 

गूगल प्ले स्टोर पहले ही इस ऐप को बैन कर चुका है, लेकिन जो लोग पहले इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं।  वे लोग इसका शिकार हो सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि जल्द से जल्द इस ऐप को मोबाइल से डिलीट कर दिया जाए।  जोकर मैलवेयर किसी न किसी रूप में आता रहता है।  यह सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले मैलवेयर ऐप्स में से एक है।  दुनिया भर के लोगों को जोकर मैलवेयर के जरिए उन्हें आकर्षक ऑफर देने के बहाने ठगा गया है। यह पेलोड-रिट्रीविंग और इसके कोड को बदलने जैसी तकनीकों द्वारा गूगल प्ले-स्टोर में ऐप्स को संक्रमित करता है. मैलवेयर निजी जानकारी जैसे डिवाइस की जानकारी, एड्रेस बुक, टेक्स्ट मैसेज, ओटीपी इत्यादि निकाल सकता है।