OBC Reservation- समाजवादी पार्टी की संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ यात्रा की तैयारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लगातार यह आरोप लगाते रहे हैं कि भाजपा संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। पार्टी उनके इस आरोप को हाईकोर्ट के फैसले का हवाला देकर जनता के बीच सुबूत के रूप में प्रस्तुत करेगी।

Dec 28, 2022 - 09:29
0 47
OBC Reservation- समाजवादी पार्टी की संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ यात्रा की तैयारी

उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग के आरक्षण के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी गांव-गांव जाएगी। वह लोगों को बताएगी कि भाजपा सरकार ने साजिश के तहत कोर्ट में सही तथ्य प्रस्तुत नहीं किए। सपा ने इस मुद्दे को लेकर विधानसभा क्षेत्रवार ‘संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ’ यात्रा निकालने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके जरिए पार्टी पिछड़ों और दलितों को गोलबंद करने की कोशिश करेगी।

समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर आए हाईकोर्ट के फैसले को संविधान विरोधी बताया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लगातार यह आरोप लगाते रहे हैं कि भाजपा संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। पार्टी उनके इस आरोप को हाईकोर्ट के फैसले का हवाला देकर जनता के बीच सुबूत के रूप में प्रस्तुत करेगी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा के संविधान विरोधी होने का इसके इतर किसी अन्य सुबूत की जरूरत नहीं है। 

उन्होंने सवाल उठाया कि अभी तक उत्तर प्रदेश में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि की तैनाती नहीं की गई। आयोग सक्रिय होता तो कुछ हद तक संभव है कि वह आरक्षण की मनमानी पर अंकुश लगाता। उन्होंने कहा कि सपा इस मुद्दे को लेकर हर प्रदेशवासी के दरवाजे पर जाएगी और उन्हें बताएगी कि किस तरह से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान में किए गए प्रावधानों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। 

वहीं, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ इस मुद्दे को लेकर हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। जल्द ही गांव-गांव यात्रा निकाली जाएगी। समाजवादी पार्टी की रणनीति है कि इस आंदोलन के बहाने पिछड़े वर्ग के नेताओं को लामबंद किया जाए। पार्टी के नेता एकजुट होकर अपने इलाके में मतदाताओं के बीच पैठ बनाएंगे। अभी भाजपा का साथ देने वाली पिछड़े वर्ग की जातियों को भी लक्ष्य बनाया जाएगा। उन्हें समझाया जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी  के इशारे पर नौकरशाही आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 1
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User