कहा था ना तू मरेगी- एकतरफा प्यार में युवती पर आशिक ने किया जानलेवा हमला, पहले भी लगा चुका था घर में आग

पहले उसने इंस्टाग्राम में लड़की को गाली देते हुए पोस्ट भी डाली। पोस्ट में लिखा की बोला था ना तू मरेगी। इसके बाद मौका मिलते ही लड़की पर चाकू से हमला कर दिया, फिर लिखा बोला था ना मरेगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है. मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.

Dec 27, 2022 - 22:04
0 205
कहा था ना तू मरेगी- एकतरफा प्यार में युवती पर आशिक ने किया जानलेवा हमला, पहले भी लगा चुका था घर में आग

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्रेम में चाकू से युवती का गला रेत दिया. गंभीर रूप से घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद से युवक फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर युवती को जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस ने बताया कि जब युवक ने युवती पर जानलेवा हमला किया तो वह चीख-चीखकर कह रहा था कि 'बोला था ना तू मरेगी'.

बता दे पहले उसने इंस्टाग्राम में लड़की को गाली देते हुए पोस्ट भी डाली। पोस्ट में लिखा की बोला था ना तू मरेगी। इसके बाद मौका मिलते ही लड़की पर चाकू से हमला कर दिया, फिर लिखा बोला था ना मरेगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है. मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.

जांजगीर जिले के धनपुरी गांव के रहने वाले चंद्रेश कंवर(23) का कोरबा के तुमान गांव में मामा घर है. इस वजह से वह यहां आया जाया करता था. इस बीच उसने डेढ़ साल पहले यहां रहने वाली ऊमा कुमारी(19) को देखा था. इसके बाद से उससे एकतरफा प्रेम करने लगा था. बताया गया कि चंद्रेश ने युवती से अपने दिल की बात भी कही थी. मगर युवती राजी नहीं हुई. उसने लड़के को साफ इनकार कर दिया था कि वह उससे प्रेम नहीं करती है. इसके बावजूद युवक उससे बात करने की कोशिश करता रहता था.

घायल उमा ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद आरोपी चंद्रेश उसे दूर से खड़ा होकर घूर-घूर कर देखता था. उसे कहीं से उसका मोबाइल नंबर मिल गया और उसे फोन कर परेशान करने लगा. रविवार देर शाम वह अपनी सहेलियों के साथ मड़ई मेला देखने जा रही थी. इस बीच चंद्रेश उसके पास आया और उसकी सहेलियों से कहा कि तुम यहां से चली जाओ. फिर उसने चाकू निकाला और उसका गला रेत दिया.

जानकारी मिली है कि युवक जब परेशान हो गया. तब वह सालभर पहले लड़की के घर गया था. वहां उसने सबको डरा धमकाकर घर के अंदर बंद कर दिया और घर के बाहर रखे पैरावट में आग लगी दी थी. फिर मौके से भाग निकला था. उस दौरान चिल्ला चिल्ला कर कहा था कि मेरी बात मान जाओ.

इस घटना के बाद उमा की सहेलियों ने पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने खून से लथपथ युवकी को उठाया और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. इसके बाद से वह इधर-उधर घूमता रहता था.

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 3
Wow Wow 0
Sad Sad 4
Angry Angry 6
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User