कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज को जिंदा जलाने की दी धमकी, सउदी अरब से आया फोन

देवकीनंदन को शनिवार दोपहर यह कॉल आई. पुलिस ने जांच की तो नंबर की लोकेशन सऊदी अरब निकली। डेढ़ मिनट की धमकी भरी इस कॉल में मुसलमानों के खिलाफ बोलने का आरोप लगाते हुए गालियां दी. देवकीनंदन ने इस तरह से बात करने का जब विरोध किया तो कॉलर ने जान से मारने की धमकी दी.

Dec 26, 2022 - 10:27
0 76
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज को जिंदा जलाने की दी धमकी, सउदी अरब से आया फोन

भागवत कथा वाचक और वृंदावन में ठाकुर श्री प्रियाकान्त जू मंदिर के संस्थापक देवकीनंदन महाराज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सउदी अरब के एक कॉलर ने मोबाइल कॉल पर अश्लील गालियां देते हुए हिंदू धर्मगुरु को चौक पर जिंदा जलाने की धमकी दी. देवकीनंदन महाराज इस समय खारघर मुंबई में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं. जानलेवा धमकी पर महाराष्ट्र पुलिस ने संज्ञान लेकर एनसीआर दर्ज की है. वहीं, कथा पंडाल में भी कड़ी सुरक्षा कर दी गई है. धर्मगुरु की सुरक्षा को लेकर उनके परिवार और शिष्यों में चिंता पसर गई है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

देवकीनंदन को शनिवार दोपहर यह कॉल आई. पुलिस ने जांच की तो नंबर की लोकेशन सऊदी अरब निकली। डेढ़ मिनट की धमकी भरी इस कॉल में मुसलमानों के खिलाफ बोलने का आरोप लगाते हुए गालियां दी. देवकीनंदन ने इस तरह से बात करने का जब विरोध किया तो कॉलर ने जान से मारने की धमकी दी. धमकी भरी इस कॉल का उनके सहयोगी ने वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से स्थानीय पुलिस के साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय, गृहमंत्रालय और महाराष्ट्र समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को शेयर की है.

देवकीनंदन के भाई विजय शर्मा ने बताया कि इस बार चिंता की बात यह है कि देवकीनंदन के पर्सनल नंबर पर धमकी भरी कॉल आई है. यह नंबर बेहद चुनिंदा लोगों के पास है. ऐसे में इस धमकी को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. परिवार और उनके शिष्य सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं. पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की गई है.

देवकीनंदन की टीम के मीडिया प्रभारी जगदीश समंदर ने बताया कि महाराज को इससे पहले भी कई बार जान से मारने और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकियां मिल चुकी हैं. इससे पहले प्रियाकांत जू मंदिर पर एक मुस्लिम संगठन के नाम से पत्र मिला था. इसमें सामूहिक नरसंहार की चेतावनी लिखकर भेजी गई थी। एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी गई थी. वृंदावन कोतवाली में भी इस संबंध में मामले दर्ज हैं. इसके अलावा, दिल्ली जाते समय उनकी गाड़ी को रोककर हमले की कोशिश भी हो चुकी है. अप्रैल 2022 में मुंबई के वाशिम में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकालने पर भी देवकीनंदन को दुबई से जान से मारने की धमकी मिली थी.

देवकीनंदन महाराज ने कहा, हम किसी भी जाति या धर्म के विरोध में नहीं बोलते हैं. लेकिन सनातन धर्म और हिंदुत्व संस्कृति के प्रचार-प्रसार से पीछे नहीं हटेंगे. हम किसी को मिटाने के लिए बल्कि अपने संस्कारों को बचाने और बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं. उन्होने केन्द्रीय गृहमंत्री और यूपी-महाराष्ट्र की सरकार से इसका संज्ञान लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि सनातन की आवाज रुकनी नहीं चाहिए. 

संस्था मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि इस समय देवकीनंदन महाराज की नवी मुंबई के खारघर में 24 से 31 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा चल रही है. इससे पहले मुंबई के कांदिवली में शिवमहारापुराण कथा संपन्न हुई थी. महाराष्ट्र पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए कथा पंडाल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है. संस्था की ओर से इस सबंध में 298, 504, 506, 507 धाराओं के तहत एक एन.सी.आर खारघर थाने में दर्ज कराई गई है.

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 2
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 5
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User