शादीशुदा 3 बच्चों की मां के थे दो युवकों से अफेयर, फिर दोनों प्रेमियों ने मिलकर किया ये काम

पुलिस को महिला के आईडी प्रूफ समेत कई जानकारियां मिली और उसका नाम चमेली पता चला. उसके साथ अजय यादव नाम का एक लड़का अजय भी रहता था. जो चार दिन से गायब था. दोनों लिव इन रिलेशन में दिसंबर से साथ रह रहे थे. पुलिस यह पता चला कि अजय यूपी का रहने वाला था. वडोदरा सिटी क्राइम ब्रांच और छानी पुलिस की अलग-अलग टीमों ने मिलकर इस केस पर काम किया और आरोपियों तक पहुंच गई. पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाना थी कि महिला कौन है?

Feb 23, 2023 - 22:22
0 180
शादीशुदा 3 बच्चों की मां के थे दो युवकों से अफेयर, फिर दोनों प्रेमियों ने मिलकर किया ये काम

गुजरात के वडोदरा से हत्या का बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां दो प्रेमियों ने मिलकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और उसकी लाश को पुल से नीचे फेंक दिया. जानकारी के मुताबिक प्रेमिका शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे हैं. वह पति से अलग रह रही थी. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि महिला की हत्या गला घोंटने से हुई थी. वडोदरा सिटी क्राइम ब्रांच और छानी पुलिस की अलग-अलग टीमों ने मिलकर इस केस पर काम किया और आरोपियों तक पहुंच गई. पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाना थी कि महिला कौन है? इसके लिए पुलिस ने मृतक महिला की तस्वीर की बस्तियों में जाकर दिखाई. इस दौरान पुलिस को पता चला कि यह महिला रनौली बस स्टैंड के पास रहती है. पुलिस वहां पहुंची तो उसका घर खाली मिला.
मौके से पुलिस को महिला के आईडी प्रूफ समेत कई जानकारियां मिली और उसका नाम चमेली पता चला. उसके साथ अजय यादव नाम का एक लड़का अजय भी रहता था. जो चार दिन से गायब था. दोनों लिव इन रिलेशन में दिसंबर से साथ रह रहे थे. पुलिस यह पता चला कि अजय यूपी का रहने वाला था. उसे गांव से शादी का प्रस्ताव मिला और वह चमेली को छोड़कर अपने गांव चला गया. इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ था.
कुछ दिन बाद चमेली अपने प्रेमी अजय यादव के दोस्त उदय शुक्ला के संपर्क में आई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गए. दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने. उदय शादीशुदा था और चमेली उस पर भी शादी करने का दबाव बनाने लगी.  इससे उदय भी काफी परेशान हो गया और चमेली से पीछा छुड़ाने की सोचने लगा.
उदय ने सारी कहानी अपने दोस्त अजय को बताई फिर दोनों ने चमेली को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया. इसके लिए उन्होंने वेलेंटाइन डे का दिन चुना. उदय शुक्ला अपनी बाइक पर चमेली को बैठाकर पदमला गांव की मिनी नदी पर ले गया. जहां अजय पहले ही उसका इंताजर कर रहा था. दोनों ने मिलकर चमेली का गला घोंट दिया और शव को पुल से नीचे फेंक दिया. कड़ी छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया.

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 3
Wow Wow 1
Sad Sad 4
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User