बोले Dy CM बृजेश पाठक- लाल टोपी लगाकर ठेकेदारी करने वालों के बैंक एकाउंट देखे जाएं

आज जो समाजवादी दिख रहे हैं ये नकली हैं। लाल टोपी लगाकर ठेकेदारी करने वालों के बैंक एकाउंट देखे जाएं कि आखिर दस रुपये से खाता खोलकर उन खातों में करोड़ों रुपये कहां से आ गए। पाठक गुरुवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में बोल रहे थे।

Feb 23, 2023 - 21:23
0 62
बोले Dy CM बृजेश पाठक- लाल टोपी लगाकर ठेकेदारी करने वालों के बैंक एकाउंट देखे जाएं

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोहिया, राजनारायण, जनेश्वर मिश्र जैसे लोग सच्चे समाजवादी थे जो जब दुनिया से गए तो उनके पास फटी धोती तक नहीं  थी। आज जो समाजवादी दिख रहे हैं ये नकली हैं। लाल टोपी लगाकर ठेकेदारी करने वालों के बैंक एकाउंट देखे जाएं कि आखिर दस रुपये से खाता खोलकर उन खातों में करोड़ों रुपये कहां से आ गए। पाठक गुरुवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में बोल रहे थे।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार के दौरान बुंदेलखंड में ट्रेन से पानी पहुंचाया गया था पर आज वहां हर घर पानी दिया जा रहा है। 26900 मेगावाट विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन प्रदेश को की जा रही है। 30462  मेगावाट प्रतिदिन की हमारी क्षमता है। उन्होंने सपाइयों पर निशाना साधा कि सपा महिला, एससी, एसटी, पिछड़ों आदि सभी की विरोधी है। कानून व्यवस्था में 16 हजार से अधिक मुकदमे एंटी रोमियो स्क्वाड ने दर्ज कराए। उन्होंने बिना नाम लिए अखिलेश पर निशाना साधा। कहा, सुना था कि बिना राजपाट के राजा डिस्टर्ब हो जाता है। आज देख भी लिया। 
ब्रजेश ने कई बार इशारों इशारों में शिवपाल यादव के बहाने सपा पर तंज कसे। कहा कि सरकार आ रही है कहकर ऐसा भ्रम फैलाया कि कई लोग ठगे गए। चाचा के दिल से पूछिए। वहां ऐसा समाजवाद है कि चाचा का ही पत्ता साफ हो गया। ये मेरे परिवार के हैं। मैं इनकी पीड़ा समझता हूं। चाचा बदनाम हुआ और माल कोई और ही ले गया। मैनपुरी समेत आसपास के सभी जिलों में डिप्टी सीएम बने घूमते थे। कहते थे कि कोई काम हो तो बताना। हमने शुचिता से काम किया।
ब्रजेश ने अलग अंदाज में ही सदन में बात की। कहा सपा सरकार के दौरान कानून व्यवस्था की ?स्थिति यह थी कि एक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर डाल  एक कार सीएम कार्यालय में जा घुसी। उसमें कभी कोई कार्रवाई ही नहीं की गई। इस पर सपाइयों ने हंगामा किया तो ब्रजेश फाइल हाथ में लेकर सपाइयों से मुखातिब हो गए और बोले, खाओ विद्या कसम कि यह झूठ है। इस पर सदन में ठहाका लग गया।
विधान परिषद में प्रश्न प्रहर के दौरान सपा सदस्यों ने वॉकआउट किया। वे मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्तियों में आरक्षण का पालन न करने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य विपक्षी दल के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बिना नियमावली के भर्ती सपा शासन में ही होती थीं।
सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया और नियमावली के बारे में जानकारी मांगी। चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह ने बताया कि ये नियुक्तियां सुसंगत नियमावली के अनुसार की जाती हैं। इस पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भर्तियों में एससी, एसटी और ओबीसी के हिस्से केपदों पर एक विशेष वर्ग के लोगों को तैनाती दा जी रही है। इसके बाद सपा के सभी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सदस्य सिर्फ अखबारों में छपने के लिए निराधार आरोप लगाते हैं। सच्चाई सुनना नहीं चाहते।

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 5
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User