RERA का कठोर कदम- अंसल, सहारा समेत 8 बिल्डरों के बैंक खाते सीज, घर खरीदारों को बकाया दिलाने के लिए

कारवाई के तहत अंसल एपीआई के दो, तुलसियानी कंस्ट्रक्शन, तुलसियान इंफ्रा, याजदान कंस्ट्रक्शन के खाते सीज हुए हैं. कंछल समूह की सचिता प्राइवेट लिमिटेड, सहारा प्राइम सिटी, ओमेगा इंफ्राबिल्ड का एक-एक बैंक खाता सीज कराया गया है.

Feb 24, 2023 - 11:55
0 31
RERA का कठोर कदम- अंसल, सहारा समेत 8 बिल्डरों के बैंक खाते सीज, घर खरीदारों को बकाया दिलाने के लिए

UP RERA (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) के आदेश के बाद भी खरीदारों का पैसा वापस नहीं लौटाने पर जिला प्रशासन ने बिल्डर्स के बैंक खाते सीज किए हैं. डीएम के आदेश पर सदर तहसील ने बैंक खाते सीज करने की कार्रवाई की है. कार्रवाई शुरू होने के बाद दो बिल्डरों ने 2.01 करोड़ों रुपए सदर तहसील में जमा करा दिए हैं. कारवाई के तहत अंसल एपीआई के दो, तुलसियानी कंस्ट्रक्शन, तुलसियान इंफ्रा, याजदान कंस्ट्रक्शन के खाते सीज हुए हैं. कंछल समूह की सचिता प्राइवेट लिमिटेड, सहारा प्राइम सिटी, ओमेगा इंफ्राबिल्ड का एक-एक बैंक खाता सीज कराया गया है.
इसके अलावा आशियाना इंफ्रा का खाता सीज कर जिला प्रशासन ने कराई वसूली. डीएम का कहना है कि यह कार्रवाई जारी रहेगी. इसके अलावा आशियाना इंफ्रा का खाता सीज कर इससे वसूली जिला प्रशासन ने कराई है. बाकी बिल्डर्स के खातों से भी वसूली की कार्रवाई कराने का आदेश डीएम ने किया है, जिससे खरीदारों का पैसा वापस कराया जा सके.  
बताया जा रहा है कि सहारा प्राइम सिटी पर 2.85 करोड़ रुपये बकाया हैं. इसमें से गुरुवार को 1.50 करोड़ रुपये बिल्डर द्वारा जमा कर दिए गए हैं. वहीं सामिया इंटरनेशनल ने अपने बकाया 56.75 लाख रुपये में से अब तक 11.47 लाख रुपये ही डिपॉजिट किए थे. गुरुवार को बकाया 51 लाख रुपये ब्याज सहित बिल्डर ने डिपॉजिट कर दिया. इसके बाद बिल्डर के खाते सीज करने और संपत्तियां नीलाम करने की कार्रवाई निरस्त कर दी गई है. गुरुवार को वीएमएस बिल्टेक्स का बकाया वसूली के लिए फ्लैट सील करा दिया गया. बताया जा रहा है कि इसकी नीलामी कर जिला प्रशासन बकाया पैसा वसूल करेगा. 

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User