सिर्फ इस वजह से पति ने पत्नी को जबरदस्ती खिला दिया जहर, वजह जान कर सब हैरान

गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने पति पर प्रताड़ित करने और जहर खिलाकर मारने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क पति ने वैवाहिक रिश्तों को तार-तार कर दिया है. पीड़ित महिला ने खुद अपने पति पर यह आरोप लगाया है। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Oct 21, 2022 - 22:25
0 97
सिर्फ इस वजह से पति ने पत्नी को जबरदस्ती खिला दिया जहर, वजह जान कर सब हैरान

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।  यहां एक पति ने वैवाहिक रिश्तों को तार-तार कर दिया है. पीड़ित महिला ने खुद अपने पति पर यह आरोप लगाया है।  फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने पति पर प्रताड़ित करने और जहर खिलाकर मारने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सुभाषनगर निवासी कालीचरण की शादी धनुषधारी चरखारी निवासी तेजकुंवर (32) के साथ 19 जून 2010 को हुई थी। 12 वर्ष हो जाने के बाद भी दंपती के कोई संतान नहीं है। संतान न होने से दोनों के बीच आएदिन विवाद होता है। विवाहिता का आरोप है कि संतान ना होने पर पति द्वारा लगातार उसे प्रताड़ित किया जाता था. शुक्रवार को फिर इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ।  इस दौरान पति ने उसे जान से मारने की नियत से जबरन उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया।   

पीड़िता की चीख-पुकार सुन मोहल्ले वाले भी आ गए. हालांकि, मौके देखते ही आरोपी पति फरार हो गया।  लेकिन तब तक विवाहिता जहरीले पदार्थ का सेवन कर चुकी थी।  आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  

बताया जा रहा है कि शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पड़ोसियों की मदद से तेजकुंवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि संतान न होने पर पति उसे प्रताड़ित कर घर से चला जाने की बात कहता है। वहीं, ऐसा न करने पर उसे जहर खिलाकर मारने का प्रयास किया गया। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। बता दें कि आरोपी पति मौके से फरार बताया जा रहा है। विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं मामले से कोतवाली पुलिस को जिला अस्पताल द्वारा सूचित कर दिया गया।  डॉक्टर्स महिला का इलाज कर रहे हैं।  डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला अभी जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में एडमिट है।  यह एक रैट किल पॉइजनिंग का केस है।  महिला का ट्रीटमेंट चल रहा है, उसकी हालत गंभीर है, जैसे ही वह नॉर्मल होगी, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।     

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 4
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User