30 करोड़ की चोरी का मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास लगरपुरिया दुबई से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को दुबई से भारत डिपोर्ट किया गया। हरियाणा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर विकास लगरपुरिया को गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली से सटे गुड़गांव में 30 करोड़ की चोरी के केस में मास्टरमाइंड था। सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को दुबई से डिपोर्ट कराया गया है। गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के खिलाफ हरियाणा समेत दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं।

Dec 15, 2022 - 11:04
0 44
30 करोड़ की चोरी का मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास लगरपुरिया दुबई से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

उत्तर भारत का खूंखार  गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को दुबई से भारत डिपोर्ट किया गया।  हरियाणा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर विकास लगरपुरिया को गिरफ्तार कर लिया।  वह दिल्ली से सटे गुड़गांव में 30 करोड़ की चोरी के केस में मास्टरमाइंड था।  सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को दुबई से डिपोर्ट कराया गया है। गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के खिलाफ हरियाणा समेत दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरुग्राम स्थित खेड़कीदौला थाना इलाके में 5 अगस्त, 2021 को 30 करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी की वारदात हुई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का एएसआई विकास गुलिया इस वारदात में शामिल पाया गया था। इसकी गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ था कि इस हाई प्रोफाइल चोरी का मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास लगरपुरिया है। दोनों एक ही गांव के हैं और दोस्त हैं। पुलिस चोरी के इस केस में अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये रकम अल्फाजी कार्प मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की थी। 

कंपनी ने पहले सिर्फ 50 लाख रुपये की चोरी की बात कही गई थी। जांच में ये मामला 30 करोड़ का निकला था। स्पेशल सेल के पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास को भारत लाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई थी । स्पेशल सेल केन्द्रीय गृहमंत्रालय के जरिए आरोपी को भारत लाने में जुटी हुई थी। आरोपी ने हरियाणा से फर्जी पासपोर्ट बनवा रखा था। इसकी पासपोर्ट से वह दुबई भाग गया था।    

जानकारी के अनुसार, खूंखार गैंगस्टर विकास लगरपुरिया की हरियाणा पुलिस ने दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट से औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी दिखाई है। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने विकास को गिरफ्तार किया है। अब आरोपी विकास से विस्तार से पूछताछ की जाएगी। 

विकास लगरपुरिया कभी दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र हुआ करता था। जब विश्वविद्यालय को ड्रॉप आउट हुआ तब वो गैंगस्टर बनने की राह पर चल पड़ा। विकास हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ स्थित लगरपुर गांव का रहने वाला  है। जब वो गुनाह की दुनिया में मशहूर हुआ तब उसका नाम उसी के गांव पर विकास लगरपुरिया पड़ गया। 

वर्ष 2009 में विकास की मुलाकात उसी के गांव से सटे एक अन्य गांव के रहने वाले धीरपाल काना से हुई। धीरपाल का उस वक्त अपने इलाके में अच्छा-खासा दबदबा था। धीरपाल से दोस्ती होने के बाद विकास धीरे-धीरे जुर्म की दुनिया में दस्तक देने लगा। कहा जाता है कि शुरुआती दिनों में वो छोटे-मोटे लड़ाई-झगड़ों, चोरी और धमकी देने जैसी वारदातों में शामिल था। लेकिन धीरपाल की संगत में वो जल्दी ही बड़े-बड़े गुनाहों को अंजाम देने लगा। धीरपाल के गैंग में विकास लगरपुरिया का खास स्थान बन गया। विकास ने वर्ष 2012 में धीरपाल से रंजिश होने के कारण टिंकू की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से लोग विकास लगरपुरिया के नाम से डरने लगे।  

दिल्ली और हरियाणा से सटे जिलों में विकास और दुश्मन गैंग के बीच कई बार गोलीबारी की वारदात हुर्इं। ज्यादातर दिल्ली का बाहरी इलाका विकास के जुर्म का ठिकाना था। जब विकास पर कानून की नजरें टेढ़ीं हुईं तब उसके गैंग के कई सदस्य पकड़े गए, पर विकास हर बार पुलिस से बच निकलता था। वह पुलिस से बचने के लिए मोबाइल नहीं रखता था। कहा जाता है कि विकास ने गप्चू पहलवान की हत्या के लिए कई दिनों तक उसके महिला दोस्त की रेकी की थी और बाद में गप्चू की हत्या कर दी थी। लगरपुरिया और उसके गैंग की धमक ऐसी है कि इनके शिकार लोग डर के मारे ज्यादातर पुलिस केस भी नहीं कराते थे। 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 2
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User